फेसबुक पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान को गोली मारने की सुपारी देने की घोषणा की गई है। गोली मारने वाले को 50 लाख का इनाम देने की बात कही गई है। इस फेसबुक पोस्ट के वायरल होते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला सकते में आ गया है। पढ़ें पूरी खबर...
2 of 6
viral post
- फोटो : facebook
फेसबुक पर यह ऐलान किया है वाराणसी के इंद्रपुर निवासी अरविंद सिंह चट्टान ने। रौनक एवं जागरूक समाज संस्था के अध्यक्ष अरविंद सिंह के फेसबुक वॉल पर ये दोनों पोस्ट दिखाई दीं तो जिले का पुलिस और प्रशासनिक अमला सकते में आ गया।
3 of 6
viral post
- फोटो : facebook
अरविंद सिंह चट्टान की फेसबुक वॉल पर मंगलवार को पोस्ट किया गया- ‘राहुल गांधी को मारने वाले को सोपाडी दे रहा हु कौन हे जो गोली मार सके संपर्क करो...।’ इसके साथ ही फेसबुक वॉल पर एक और पोस्ट शेयर की गई कि ‘सलमान खान को गोली मारने वाले को पचास लाख का इनाम मेरी तरफ से...।’
4 of 6
viral post
- फोटो : facebook
सलमान खान वाली पोस्ट अरविंद की फेसबुक वॉल पर 26 जून को पोस्ट की गई और फिर 27 जून को उसे दोबारा शेयर भी किया गया। इसके साथ ही अरविंद की फेसबुक वॉल पर जाति और धर्म को लेकर अमर्यादित टिप्पणी वाली पोस्ट भी शेयर की गई।
5 of 6
viral post
- फोटो : facebook
अरविंद सिंह चट्टान की फेसबुक प्रोफाइल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार वह अन्ना आंदोलन से जुड़ा पूर्व पदयात्री और शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी रहा है। खुफिया इकाइयों से अरविंद सिंह चट्टान के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है।