{"_id":"5bb105f3867a557fed5ea03e","slug":"facebook-friendship-and-sexual-abuse-at-varanasi-accused-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले फेसबुक पर बनाया दोस्त, फिर निकाह का झांसा देकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले फेसबुक पर बनाया दोस्त, फिर निकाह का झांसा देकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 01 Oct 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में रेप और धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक युवती को पहले सोशल मीडिया पर अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ साजिश करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जमाल अख्तर वाराणसी के लोहता का रहने वाला है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
प्रकरण के अनुसार सिगरा क्षेत्र की युवती की दोस्ती वर्ष 2016 में फेसबुक के माध्यम से जमाल से हुई थी। करीबी बढ़ी तो जमाल ने युवती से निकाह करने का वादा किया और 15 मई 2018 को लखनऊ लेकर गया। युवती का आरोप है कि इस दौरान जमाल ने उसके साथ दुराचार किया।
Rape, Gangrape, Acid Attack
इसके बाद निकाह करने का झांसा देकर वाराणसी में भी अलग-अलग स्थान पर उसके साथ दुराचार किया। युवती ने निकाह की बात फिर कही तो जमाल उसे जान से मारने की धमकी दिया। युवती ने प्रकरण को लेकर 19 जून 2018 को लोहता थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
arrest shimla
जमाल लक्सा क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर युवती के साथ दुराचार किया था इस वजह से लोहता पुलिस ने मुकदमा लक्सा थाने में स्थानांतरित कर दिया था। इंस्पेक्टर लक्सा ने बताया कि शनिवार की रात जमाल को गिरफ्तार किया गया है।