फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बाबा विश्वनाथ के दर्शन को नंगे पाव निकले विदेश मंत्री जयशंकर, गंगा आरती में भी हुए शामिल

Sat, 10 Dec 2022 11:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Dec 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
External Affairs Minister s Jaishankar came out barefoot to visit Baba Vishwanath and see Ganga Aarti
नाटकोट्टम क्षत्रम से बाबा की भोग आरती की प्रक्रिया में शामिल हुए विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर शनिवार दोपहर वाराणसी आए। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद शाम में बाबा विश्वनाथ के धाम में आम भक्त की तरह हाजिरी लगाई।  नाटकोट्टम क्षत्रम से बाबा की भोग आरती की प्रक्रिया में शामिल होने के बाद पैदल ही आरती के दल के साथ बाबा के धाम के लिए निकल पड़े। हाथ में जल का कलश लेकर अर्चकों के दल के साथ विदेश मंत्री पूरी तरह से भक्ति भाव में सराबोर नजर आए।

शनिवार शाम को विदेश मंत्री दशाश्वमेध घाट स्थित गंगा आरती में शामिल हुए। घाट की मढ़ी पर बैठकर निर्विकार भाव से मां गंगा की भव्य आरती को निहारते रहे। बीच-बीच में हाथ जोड़ते और हर-हर महादेव का जयकारा भी लगाते रहे। इसके बाद विदेश मंत्री गोदौलिया स्थित नाटकोट्टम क्षत्रम पहुंचे। बाबा विश्वनाथ की भोग आरती की तैयारियों में शामिल हुए और अर्चकों के दल के साथ अपने आराध्य के दर्शन के लिए निकल पड़े।

External Affairs Minister s Jaishankar came out barefoot to visit Baba Vishwanath and see Ganga Aarti
काशी विश्वनाथ धाम में रेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला
बाबा के धाम में पहुंचकर केंद्रीय विदेश मंत्री ने विधि-विधान से पूजन किया और धाम को भी निहारा। धाम की भव्यता को देखकर विदेश मंत्री अभिभूत नजर आए। 
External Affairs Minister s Jaishankar came out barefoot to visit Baba Vishwanath and see Ganga Aarti
गंगा आरती में विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट पर होने वाली आरती शनिवार शाम विदेश मंत्री एस.जयशंकर शामिल हुए। मां गंगा की वैदिक रीति से पूजन किया। साथ में काशी विश्वनाथ मंदिर के ट्रस्टी के वेंकट रमण भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
External Affairs Minister s Jaishankar came out barefoot to visit Baba Vishwanath and see Ganga Aarti
गंगा आरती में विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला
मां गंगा की आरती देख रेल मंत्री मंत्रमुग्ध नजर आए। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र से मां गंगा की आरती के बारे में जाना व ब्रोसर लेकर सारी जानकारी हासिल की। 
विज्ञापन
External Affairs Minister s Jaishankar came out barefoot to visit Baba Vishwanath and see Ganga Aarti
गंगा आरती में विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र समेत अन्य ने रेलमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त अशोक मुथा, डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, एडीएम सिटी गुलाब चंद्र मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed