फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब बनारस में मिलेगा गोवा- मुंबई जैसा मजा, लहरों के साथ करनी है मस्ती तो चले आइए

Sat, 21 Apr 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 21 Apr 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Enjoy water sports adventure games now in varanasi like mumbai and goa
fun - फोटो : अमर उजाला
अगर आप लहरों के साथ मस्ती और शरारत करना चाहते हैं तो इसके लिए गोवा या मुंबाई जाने की जरूरत नहीं है। आप धर्म नगरी काशी में ही वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर गेम्स का मजा ले सकते हैं।  जेटस्की और बनाना राइड, डिजर्ट बाइक और हॉट एयर बैलून जो आपके अंदर रोमांच पैदा करे वो सबकुछ अब बनारस में मौजूद है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...




 
Enjoy water sports adventure games now in varanasi like mumbai and goa
fun - फोटो : अमर उजाला
रेत की मीलों लंबी चादर पर डिजर्ट बाइक से फर्राटा भरना। कभी आसमान में बैलून के सहारे छलांग तो कभी नदी में स्पीड बोट का रोमांचक अनुभव। ऐसे कई और विकल्प जो आपको मौज मस्ती का पूरा मौके देंगे पर बीच-बीच में रोंगटे भी खड़े कर देंगे। यह कहीं और नहीं बल्कि काशी के शूलटंकेश्वर घाट पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से एक निजी कंपनी शुरू कर रही है। इसका औपचारिक शुभारंभ 18 अप्रैल को होगा।


 
Enjoy water sports adventure games now in varanasi like mumbai and goa
fun - फोटो : अमर उजाला
इस बार गर्मी की छुट्टियों को खास बनाने तथा लोगों को पर्यटन का एक और विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शूलटंकेश्वर घाट उसपार रेती पर वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत की गई। कई परिवार खासकर युवा इसका लुत्फ लेते नजर आ रहे हैं। एडवेंचर पसंद युवाओं के लिए सबसे मुफीद जगह साबित हो रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Enjoy water sports adventure games now in varanasi like mumbai and goa
fun - फोटो : अमर उजाला
अभी यहां स्पीड बोट गंगा की मौजों में और भी ज्यादा जोश भर दे रही है। वहीं, बोट पैरासेलिंग लोगों को आसमान की सैर करा रही है। जेटस्की और बनाना राइड लोगों को रोमांच का अनुभव करा रहे हैं। संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्र ने बताया कि विभाग ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह निजी संस्था का सहयोग किया है। एटीसी की क्लीयरिंग के बाद यहां पैरा मोटर का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

 
विज्ञापन
Enjoy water sports adventure games now in varanasi like mumbai and goa
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाटर स्पोर्ट्स की यह हैं सुविधाएं 
- स्पीड बोट, जेटस्की, बनाना राइड, बंपराइडिंग, बोट पैरासेलिंग, जीप पैरासेलिंग, पैरा मोटर, डिजर्ट बाइक, डॉल्फिन ट्रिप, वाटर फ्लोटिंग टेंट, चप्पू बूट, हॉट एयर बैलून, वाटर रोलर
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed