शारदीय नवरात्र के आठवें दिन, मंगलवार को अष्टमी तिथि पर भारी संख्या में श्रद्धालु विश्वनाथ गली स्थित अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। महागौरी स्वरूप की आराधना करते हुए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में दर्शन-पूजन किया। मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जो देर रात तक दर्शन करती रही। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच कतारबद्ध श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
Durga Ashtami 2025: श्रद्धालुओं ने अन्नपूर्णा माता मंदिर में टेका मत्था, 108 परिक्रमा कर की मंगल कामना
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:49 PM IST
सार
Durga Ashtami 2025: शारदीय नवरात्र के आठवें दिन माता अन्नपूर्णा मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन- पूजन कर श्रद्धालुओं ने सुख- समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन