फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 दिन बाद डॉ. रीना के ससुरालियों ने खोला मुंह, दोनों बेटियों ने बताया मम्मी-पापा के रिश्ते का सच

Sat, 13 Jul 2019 03:59 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 13 Jul 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Dr. reena singh death case police note Statement of in laws and daughters in varanasi
पति के साथ डॉ. रीना सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के हाई प्रोफाइल केस को पुलिस सुलझाने में लगी हुई है। टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह के मौत की सच्चाई जानने के लिए पुलिस अब क्राइम सीन रिक्रिएट करने वाली है। आत्महत्या और हत्या के बीच फंसे इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपी पति डॉ. आलोक का पता लगाने में असफल रही है। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को डॉ. रीना सिंह के ससुरालियों और बेटियों का बयान दर्ज किया। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Dr. reena singh death case police note Statement of in laws and daughters in varanasi
डॉ. रीना सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

डॉ. रीना की मौत के 10 दिन बाद शुक्रवार को पति डॉ. आलोक के परिजन सामने आए। डॉ. आलोक के चाचा जौनपुर के नेवढ़िया थाना के अटरिया निवासी रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि हमारे भतीजे, भाई और भाभी पर हत्या का गलत आरोप लगाया गया है। हम सभी बहू के क्रियाकर्म में व्यस्त थे, इस वजह से अपनी बात किसी के सामने नहीं रख पाए।

Dr. reena singh death case police note Statement of in laws and daughters in varanasi

रजनीश ने बताया कि दोनों की शादी 2004 में हुई थी और अस्पताल, घर की जमीन, फॉर्च्यूनर गाड़ी सब कुछ रीना के नाम है। शादी के बाद ससुराल से ही रीना ने बीएचयू से एमडी की पढ़ाई की। रीना कुछ वर्षों से अवसाद ग्रस्त रहती थी और बीएचयू अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। रजनीश ने पुलिस से मांग की कि डॉ. आलोक के घर लगे सीसी कैमरे की फुटेज, रीना के सुसाइड नोट और घर के सदस्यों के साथ ही काम करने वालों के बयान के आधार पर पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dr. reena singh death case police note Statement of in laws and daughters in varanasi

डॉ. रीना की आठ और सात वर्षीय दो बेटियों ने शुक्रवार को वीडियो कैमरे के सामने कैंट पुलिस को बयान दिया। बेटियों ने कहा कि हमारे सामने मम्मी-पापा का झगड़ा कभी नहीं होता था। एक जुलाई को हम मम्मी-पापा के साथ अपने दादा-दादी के पास गांव गए थे और शाम तक वापस लौट आए थे। हमें नहीं पता कि रात में मम्मी के साथ क्या हुआ। 

विज्ञापन
Dr. reena singh death case police note Statement of in laws and daughters in varanasi
सीसीटीवी फुटेज में छत से गिरतीं डॉ. रीना - फोटो : अमर उजाला

वहीं, डॉ. आलोक के वाहन चालक बबलू सिंह ने बताया कि वह जौनपुर स्थित पैतृक आवास से परिवार को बनारस लेकर आया तो रास्ते भर सब कुछ सामान्य था। इसके बाद डॉ. आलोक को लेकर अन्य जगहों पर भी गया, तब भी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी बात को लेकर तनाव में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed