फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTO : लाखों दीयों की रोशनी से जगमग हुई काशी, मंदिरों, खेल मैदानों में भी भव्य सजावट, देखें तस्वीरें

Thu, 31 Oct 2024 02:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 02:10 PM IST
सार

Varanasi News : दिवाली की पूर्व संध्या पर पूरी काशी नगरी दीयों की रोशनी से जगमग हो उठी। छोटी दीवाली के अवसर पर घर के बाहर यम के दीप जलाए गए। इसके साथ ही पूजन-अर्चन कर सुख और समृद्धि की विशेष कामना की गई। आइए चित्रों के माध्यम से देखें हैं काशी का दीपोत्सव...

विज्ञापन
diwali 2024 Kashi lit up millions of diyas grand decorations temples and playgrounds see pictures
काशी नगरी में दीपावली की पूर्व संध्या पर भी जले दीप। - फोटो : अमर उजाला

बनारस के विभिन्न घाट और सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं पर दीए जलाए गए। आधी काशी नगरी में जले दीप, सितारों की तरह टिमटिमा रहे थे। वहीं, सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के लोग भी निगहबानी किए हुए थे। दूसरी तरफ, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजन की तैयारियां भी चल रही थीं। देर शाम शुभ मुहूर्त में पूजन किया जाएगा।

diwali 2024 Kashi lit up millions of diyas grand decorations temples and playgrounds see pictures
परमानंदपुर खेल मैदान की मनोरम सजावट। - फोटो : अमर उजाला

खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने स्तर से दिपावली मनाई। सिगरा सहित विभिन्न खेल मैदानों को इलेक्ट्रिक झालरों और दीयों से सजा दिए गए। परमानंद स्थित खेल मैदान में हॉकी सहित विभिन्न खिलाड़ियों ने दीप जलाकर एक-दूसरे को खेल की बधाई दी। कोच सहित परिजनों ने भी उनका भरपूर साथ दिया।

diwali 2024 Kashi lit up millions of diyas grand decorations temples and playgrounds see pictures
इलेक्ट्रिक लाइटों से भी हुई काशी नगरी की सजावट। - फोटो : अमर उजाला
बनारस के घाट अपनी सुंदरता के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। इसके किनारे भी स्थानीय लोगों ने दीप जलाए। वैसे भी यहां देव दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। इससे पहले दीपोत्सव को लेकर विभिन्न तरह के आयोजन हुए। लड़कियों ने भी जगह-जगह आकर्षक रंगोली बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2024 Kashi lit up millions of diyas grand decorations temples and playgrounds see pictures
परमानंदपुर स्थित खेल मैदान हुआ जगमग। - फोटो : अमर उजाला

परमानंदपुर स्थित खेल मैदान में खिलाड़ियों का जमावड़ा दिखा। सिगरा में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बनने के बाद काशी के खिलाड़ी उत्साह से लबरेज दिखे। दीपावली की पूर्व संध्या पर पूरे मैदान को दीयों से सजा दिया गया। खिलाड़ियों में नई उत्साह दिख रही थी।

विज्ञापन
diwali 2024 Kashi lit up millions of diyas grand decorations temples and playgrounds see pictures
गंगा किनारे हुई आकर्षक सजावट। - फोटो : अमर उजाला

दीपावली को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। सड़कों पर जगह-जगह आकर्षक रंगोलियां बनाई गई थीं। गंगा किनारे रेती पर भी तरह-तरह के डिजाइन बनाए गए थे। देर शाम होते ही घाट और आकर्षक दिखने लगे। छोटी दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों में यम के दीप जलाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed