दीपावली का पर्व वाराणसी सहित पूर्वांचल भर में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देर शाम शुभ महूर्त में घरों से लेकर मंदिरो तक में मां लक्ष्मी और विघ्नेश्वर भगवान गणेश की पूजा अर्चना करके लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की।
दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग घर की सजावट एवं लक्ष्मी पूजन की तैयारी में जुटे रहे। बाजार में भी खासी चहलपहल रही। शाम ढलते ही शहर रोशनी से जगमगा उठा। बिजली की स्वदेशी झालरों एवं मिट्टी के दीयों सेे सजे घरों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजन के बाद बच्चे और नौजवान आतिशबाजी के साथ दीपावली के जश्न में जश्न में डूब गए।
2 of 5
मंदिर में दीप जलाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
इसके पूर्व लोगों ने अपने-अपने घरों में मिट्टी के दीये, रंग-बिरंगी मोमबत्ती जलाया। इसके अलावा, अपने मकानों पर रंग-बिरंगी स्वदेशी विद्युत झालर भी जलाए। युवतियों व महिलाओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर उसमें दीपक जलाए।
3 of 5
रंग बिरंगी रोशनी में नहाया वाराणसी शहर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं घर के मुख्य द्वार को अप्राकृतिक और प्राकृतिक फूलों से सजाया गया था। उधर, दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों में गणेश-लक्ष्मी की विधिवत पूजन-अर्चन किया और खाता बही बदला। रोशनी देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो आसमान से तारे जमीन पर उतर आए हो।
4 of 5
रंग बिरंगी रोशनी में नहाया वाराणसी शहर
- फोटो : अमर उजाला
नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जिस ओर देखो हर जगह रंग-बिरंगी रोशनी अपनी छटा बिखेर रही थी। उधर, पुलिस फोर्स, खुफिया एवं अग्निशमन विभाग की टीम पूरी रात सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही।
5 of 5
रंग बिरंगी रोशनी में नहाया वाराणसी शहर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना और महंगाई पर उत्साह पड़ा भारी
नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में फूलों की मांग ज्यादा रही। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी पूजन-अर्चन के लिए फूल-माला, पान, सुपारी, मिष्ठान आदि की खरीदारी की। कोरोना और महंगाई का असर बाजार में कोई खास नहीं दिखा। इस दौरान लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार, सामानों की खरीदारी कर पर्व मनाया।