फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी विश्वनाथ के दर पर पहुंची अदाकारा दिव्या दत्ता, कल मनारा चोपड़ा संग करेंगी ये काम

Thu, 31 Aug 2017 10:34 AM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
टीम डि़जिटल,वाराणसी Updated Thu, 31 Aug 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
divya dutta reach varanasi and visit kashi vishwnath temple
divya dutta - फोटो : twitter
बॉलीवुड की अदाकारा दिव्या दत्ता बुधवार दोपहर तीर्थ नगरी वाराणसी पहुंची। उन्होंने यहां काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। दिव्या ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- बनारस के रंग। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें... 
divya dutta reach varanasi and visit kashi vishwnath temple
दिव्या दत्ता
 शहरी विकास मंत्रालय की ओर से 31 अगस्त को मैदागिन से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसमें बॉलीवुड की अदाकारा दिव्या दत्ता और मनारा चोपड़ा संग छात्राएं शहर भर में स्वच्छता की अलख जगाएंगी। मैदागिन से लेकर लहुराबीर क्वींस इंटर कालेज तक आयोजित इस रैली में श्री अग्रसेन कन्या पीजी कालेज व इंटर कालेज और श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटर कालेज की दो हजार से अधिक छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। 
divya dutta reach varanasi and visit kashi vishwnath temple
अभिनेत्री दिव्या दत्ता

सुबह आठ बजे से अग्रसेन पीजी कालेज से ये रैली निकलेगी जिसका शुभारंभ कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण करेंगे। ये दोनों ही अदाकारा छात्राओं के आगे आगे पैदल ही रैली में चलेंगी। रैली में छात्राएं स्वच्छता से जूड़े बैनर, पोस्टर, स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चलेंगी ही, वहीं हाथों में तिरंगा भी होगा। जगह जगह स्वच्छता पर ही नुक्कड़ नाटक का मंचन भी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
divya dutta reach varanasi and visit kashi vishwnath temple
अभिनेत्री दिव्या दत्ता

इस दौरान दस स्कूलों को डस्टबिन भी वितरित किया जाएगा। इस रैली में कालेज की छात्राओं के साथ ही कई संस्थाएं भी शिरकत कर रही हैं। लोगों को ये बताने का प्रयास किया जा रहा है कि स्वच्छता में जन भागीदारी की बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
divya dutta reach varanasi and visit kashi vishwnath temple
manara chopra - फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा चोपड़ा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed