{"_id":"58b2c6f14f1c1b2e0283093e","slug":"dimple-yadav-seen-first-time-in-purvanchal-for-election-campaign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिंपल यादव को दिखा पहली बार ऐसा नजारा, सपाई हो जाएंगे खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिंपल यादव को दिखा पहली बार ऐसा नजारा, सपाई हो जाएंगे खुश
Sun, 26 Feb 2017 10:17 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
टीम डि़जिटल,वाराणसी
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
dimple
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चुनाव प्रचार के लिए पहली बार पूर्वांचल आईं सीएम अखिलेश यादव की पत्नी और सपा के स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव को सुनने- दिखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। रविवार दोपहर वो हेलीकॉप्टर से जैसे ही जौनपुर के बटाऊवीर मैदान पहुंची वहां मौजूद जनता ने जयकारे लगाना शुरू कर दिए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
2 of 5
dimple
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के जिस मैदान में डिंपल यादव का कार्यक्रम था वह भीड़ के कारण छोटी पड़ गई। लोग उन्हें देखने के लिए मकानों की छत और पेड़ों पर भी चढ़ गए। भीड़ के कारण कई बार धक्का-मुक्की की भी स्थिति उत्पन्न हुई। उनके भाषण के दौरान एक दो बार माइक भी खराब हुआ लेकिन जल्द ही ठीक कर लिया गया।
3 of 5
dimple
- फोटो : अमर उजाला
डिंपल यादव जब मंच से भाषण दे रही थीं तो सहसा उनकी नजर मैदान से दूर उन पेड़ों पर पड़ी जिसपर लोग चढ़े थे। डिंपल यादव ने मंच से आग्रह किया कि आप लोग पेड़ से उतर जाएं। उन्होंने कहा कि मैं इस तरह का नजारा पहली बार देख रही हूं।साथ ही उन्होंने इलाहाबाद की घटना का जिक्र करते हुए उन्हें ऐसा करने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dimple
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले डिंपल यादव को हन्डिया और फ़िर इलाहाबाद में बेकाबू भीड़ का सामना करना पड़ा था। दोनों ही जगह डिंपल ने कई बार मंच से इशारा किया कि फैन कार्यकर्ता मंच से दूर रहें लेकिन जब युवा कार्यकर्ता नहीं माने तो डिंपल ने उनमें से ज्यादा हुडदंग करने वालों की पहचान करनी शुरू कर दी थी। इसके बाद डिंपल ने पहले कार्यकर्ताओं से उनके नाम पूछने शुरू किए और फिर कहा कि 'आपके नाम मैं भईया को दूंगी।
विज्ञापन
5 of 5
डिंपल यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आज पूर्वांचल के पहले दौरे में सपा उम्मीदवारों के जीत के रुप में मुंह दिखाई मांगा। उन्होंने कहा कि सपा उम्मीदवारों को जिताकर भैया को मजबूत बनाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।