फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौकीदार की हैवानियत : फ्रांसीसी महिला ने दर्द और दहशत के साये में गुजारे आठ घंटे

Fri, 30 Jun 2017 06:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 30 Jun 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Rape French woman spent eight hours in the shadow of pain and panic
rape

फ्रांसीसी बुजुर्ग महिला ने वारदात की रात के आठ घंटे दर्द और दहशत के साये में गुजारे। चौकीदार ओमप्रकाश पटेल ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। ईंट और घूंसे से पिटाई और कमरे में बंधक बनाकर दुराचार करने के बाद वह बुजुर्ग के गले पर चाकू सटाकर उन्हें जान से मारने के लिए धमकाता रहा। बुजुर्ग को किचन में ले जाकर खाना खाया। पूरी रात बंधक बनाकर कई बार दरिंदगी की।

Varanasi Rape French woman spent eight hours in the shadow of pain and panic
गंगा रिजार्ट जहां बलात्कार की घटना हुई - फोटो : अमर उजाला

जिला महिला अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टरों ने फ्रांसीसी महिला की स्थिति नाजुक बताई है। पीड़ित महिला ने रिजॉर्ट मालिक और उनकी पत्नी को बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे वह बालकनी में टहल रही थीं। तभी नशे में धुत चौकीदार ओमप्रकाश वहां पहुंचा। वह कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही ओमप्रकाश ने धक्का देकर उन्हें फर्श पर गिरा दिया। फिर उनके चेहरे और सिर पर ईंट और घूंसे से कई वार किए।

Varanasi Rape French woman spent eight hours in the shadow of pain and panic
rape with minor girl

बुजुर्ग महिला उससे रहम की गुहार लगाती रहीं लेकिन दरिंदगी पर उतारू ओमप्रकाश जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें कमरे में खींच ले गया। रात भर में कई बार दुराचार किया। भोर में जब शूलटंकेश्वर मंदिर की घंटियां बजने लगीं तब उसे पकड़े जाने का डर हुआ। भागने से पहले बुजुर्ग महिला का गला दबाकर हत्या की कोशिश की। नाक और मुंह से खून आने के बाद बुजुर्ग अचेत हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Rape French woman spent eight hours in the shadow of pain and panic
rape

सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। फ्रांसीसी महिला विदेशी पर्यटकों के लिए दुभाषिये का भी काम करती हैं। उन्हें काशी भ्रमण कराती हैं और किरण संस्था सहित अन्य सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हैं। आपबीती बयां करते वह फफक पड़ी। पुलिस को बताया, 40 वर्ष के काशी प्रवास के दौरान वे अस्सी घाट सहित शहर के अन्य स्थानों पर रह चुकी हैं लेकिन उन्हें कभी किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा था।

विज्ञापन
Varanasi Rape French woman spent eight hours in the shadow of pain and panic
demo pic

उधर, शूलटंकेश्वर मंदिर के पुजारी और माधोपुर के ग्रामीण चौकीदार की हैवानियत से स्तब्ध रह गए। उन्होंने बताया कि फ्रांसीसी महिला बेहद मृदुभाषी हैं और बहुत अच्छे से हिंदी में बात करती हैं। किरण सेंटर आते-जाते समय रास्ते में मिलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वो नमस्ते करती थीं औैर हालचाल पूछती थीं। इलाके के बच्चे खेलते हुए उनके रिजॉर्ट के पास पहुंच जाते थे तो बहुत अच्छे से पेश आती थीं। उन्होंने आरोपी चौकीदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed