{"_id":"5f4a351d8ebc3e3d1f2a7baa","slug":"varanasi-firing-murder-case-gun-shot-two-killed-see-scary-scene-in-pictures-choukaghat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या के दौरान का दृश्य, तस्वीरों में देखें डरावने वाला मंजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी में दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या के दौरान का दृश्य, तस्वीरों में देखें डरावने वाला मंजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 29 Aug 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
घटनास्थल के दौरान की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी में शुक्रवार सुबह चौकाघाट के काली मंदिर के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से लोगों की रूह कांप गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। घटनास्थल का मंजर काफी डरावने वाला था। अगली स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...।
2 of 7
गोली लगने के बाद चेक शर्ट में चंदौली का दीपक जो घायल है, और उससे लिपटा हुआ घायल प्रिंस। बाद में इसकी मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सरे राह बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर एक हिस्ट्रीशीटर और ट्रॉली चालक की हत्या कर दी थी। हिस्ट्रीशीटर का एक साथी घायल हुआ है। वारदात की वजह गांजा व अवैध असलहे के कारोबार से जुड़े विवाद, माफिया गिरोहों से अदावत, घरेलू कलह और संपत्ति से जुड़ी लड़ाई को बताया जा रहा है।
3 of 7
अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों वाले वाराणसी और चंदौली के सात लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। बिहार के गोपालगंज के हतुआ का मूल निवासी और मकबूल आलम रोड पर रहने वाला कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस(40) दीवानी कचहरी में वकालत करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
घायल दीपक
- फोटो : अमर उजाला
अभिषेक के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वह हत्या सहित अन्य आरोपों में जेल जा चुका था। सुबह लगभग 10:30 बजे अभिषेक अपने दोस्त चंदौली के मूल निवासी और शिवपुर क्षेत्र के नेपाली बाग में रहने वाले दीपक गौड़(35) के साथ बाइक पर पीछे बैठ कर अपने घर से गोलगड्डा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
बरामद खोखा।
- फोटो : अमर उजाला
रेकी करने के बाद घर के पास से ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा किया और चौकाघाट स्थित काली मंदिर के समीप अभिषेक को गोली मार दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।