फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mechanic body found in bushes

Ayodhya News: झाड़ियों में मिला मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका

Mon, 26 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 26 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mechanic body found in bushes
मया बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के दुगवा गांव के सामने सोमवार सुबह शारदा सहायक नहर किनारे झाड़ियों में 58 वर्षीय राजगीर मिस्त्री राम स्वारथ का शव पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। नाक से खून बह रहा था। गले में गमछा लिपटा था। शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पूरा कलंदर के फिरोजपुर निवासी राम स्वारथ राजगीर मिस्त्री थे। रविवार सुबह वह काम के सिलसिले में रामु का पुरवा गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे दुगवा गांव के सामने शारदा सहायक नहर किनारे झाड़ियों में उनका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनके गले में गमछा लिपटा था। चेहरे का एक हिस्सा काला पड़ गया था। नाक से खून बह रहा था और मुंह पर भी चोट के निशान थे। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम स्वारथ के दो बेटे संजय और बृजेश तथा एक बेटी है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने गांव के कोटेदार के माध्यम से परिवार को सूचना दी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। एसपी ग्रामीण राधेश्याम राय ने बताया कि जांच की जा रही है।


g भाई बोला- किसी से नहीं थी दुश्मनी : राम स्वारथ के छोटे भाई बसंत लाल ने बताया कि उनके भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। रविवार को वह काम पर गए थे। बाद में जानकारी मिली कि वह रामु का पुरवा में काम कर रहे हैं। इसके बाद वह कहां गए और नहर किनारे कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। बसंत लाल के मुताबिक, कुछ महीने पहले राम स्वारथ ने रसूलाबाद गांव में एक खेत खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed