{"_id":"6adf9a99cc5a7e7f3a0998a6","slug":"driver-killed-two-injured-in-collision-involving-three-trucks-agra-news-c-421-1-sagr1008-20220-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो। एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त ट्रक
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक के बाद एक तीन ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बीच वाले ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक राजस्थान के भरतपुर जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र के सेरीपुर निवासी राजेंद्र ट्रक में इटावा से धान लादकर गुजरात जा रहे थे। उनके साथ परिचालक के रूप में उनका भाई रवि भी था। रविवार रात करीब 2:30 बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 22.300 पर पहुंचे तो अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रहा ट्रक उसमें जा घुसा। टक्कर से पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक राजीव (29) निवासी चडरा लालपुर, थाना महोली, जिला सीतापुर केबिन में फंस गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे तीसरे ट्रक ने भी बीच वाले ट्रक में टक्कर मार दी।
तीसरा ट्रक बाड़मेर, राजस्थान के चोहटन थाना क्षेत्र के दारासर गांव निवासी सोनाराम चला रहे थे। हादसे में सोनाराम भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने केबिन में फंसे राजीव को आधे घंटा की कड़ी मशक्कत के बाहर निकाला। हालांकि उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, घायल राजेंद्र और सोनाराम को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। बाद में क्रेन की सहायता से तीनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सोवरन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आगे चल रहा ट्रक चालक शराब के नशे में था। उसके अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे ट्रक एक के बाद एक टकरा गए। हादसे में एक चालक की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।