{"_id":"6adf9a80825a7138ad0128ac","slug":"second-accused-arrested-from-jodhpur-in-cyber-fsecond-accused-arrested-from-jodhpur-in-cyber-fraud-caseraud-case-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147088-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 7.15 लाख की साइबर ठगी में जोधपुर से दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 7.15 लाख की साइबर ठगी में जोधपुर से दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 01 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कमलेश। स्रोत: पुलिस
नारनौल। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन टास्क के जरिये कमाई का झांसा देकर अटेली निवासी व्यक्ति से 7.15 लाख रुपये की ठगी के मामले में राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव अखथली निवासी कमलेश को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस जोधपुर निवासी नवीन को गिरफ्तार कर चुकी है।
डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि जांच में सामने आया कि कमलेश ने अपना और नवीन का बैंक खाता साइबर ठगी करने वाले गिरोह को उपलब्ध कराया था। पुलिस अब संदिग्ध लेनदेन और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता को मई 2025 में व्हाट्सएप के जरियेघर बैठे टास्क पूरा कर प्रतिदिन 2 से 8 हजार रुपये कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में छोटी रकम लौटाकर विश्वास जीता गया। बाद में अधिक मुनाफे का झांसा देकर विभिन्न खातों में 7.15 लाख रुपये जमा करवा लिए। रकम मांगने पर अतिरिक्त भुगतान मांगा गया और फिर संपर्क तोड़ दिया गया।