{"_id":"6afdee7653dd9dba900b9937","slug":"fir-registered-against-middle-aged-man-for-committing-obscene-acts-with-an-11-year-old-child-kurukshetra-news-c-246-1-sknl1020-166305-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 11 वर्षीय बच्चे से अश्लील हरकतें करने के आरोप में अधेड़ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 11 वर्षीय बच्चे से अश्लील हरकतें करने के आरोप में अधेड़ पर प्राथमिकी
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी में 11 वर्षीय बच्चे से अश्लील हरकतें करने के आरोप में बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने अधेड़ पर प्राथमिकी दर्ज की है। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पाली को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका 11 वर्षीय बेटा गली में खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी पाली वहां आया। वह बच्चे से बातें करने लगा और कुछ देर बाद उसने बच्चे से अश्लील हरकतें की। घर पहुंचने पर बच्चे ने इसके बारे में मां को बताया। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी झगड़े पर उतारू हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। गांधी नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विशाल ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -