फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनभद्र : जगह-जगह पड़े शव और बिलखते परिजन, देखें दिल दहला देने वाला मंजर

Wed, 17 Jul 2019 09:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 17 Jul 2019 09:54 PM IST
dead body and injured people in field clash between two sides for land dispute ghorawal sonbhadra
शव के पास रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : शव के पास रोते-बिलखते परिजन।

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष की निशानियों के बाद मातम का माहौल है। वारदात के बाद खेतों में, चकरोड पर जगह-जगह लोग घायल पड़े थे, तो शवों के पास उनके परिजन बिलखते रहे। जगह-जगह पड़े खून के छींटे वारदात की गंभीरता बयां कर रहे थे।

dead body and injured people in field clash between two sides for land dispute ghorawal sonbhadra

उभ्भा गांव में बुधवार को जमीन विवाद में खूनी संघर्ष के बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई। खेतों में, मेड़ों पर जगह-जगह शव और घायल पड़े थे। लोगों के अनुसार ग्राम प्रधान के साथ बड़ी संख्या में लोग आए थे। अभी गांव के कुछ लोग समझ पाते तब तक गोलियां चलने लगीं और एक एक कर लोग घायल होते रहे।

dead body and injured people in field clash between two sides for land dispute ghorawal sonbhadra

ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस, यूपी 100 और थाना पुलिस पहुंची और घायलों को घोरावल सीएचसी, जिला अस्पताल ले गई। अपनों की पहचान के लिए ग्रामीण एक शव से दूसरे शव के पास और एक घायल से दूसरे के पास दौड़ते रहे।

विज्ञापन
dead body and injured people in field clash between two sides for land dispute ghorawal sonbhadra

जगह-जगह पड़े शवों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि दौड़ा-दौड़ा कर हमला किया गया। हर तरफ खून के छींटे पड़े थे। पीड़ित परिवार के लोग शवों से लिपट कर बिलखते रहे। ग्रामीणों का कहना था कि दूसरे गांव से आए लोग गोलियां चलाकर भाग गए।

dead body and injured people in field clash between two sides for land dispute ghorawal sonbhadra

अस्पताल की दुर्व्यवस्था सामने आई :
घोरावल कोतवाली के उभ्भा गांव में खूनी संघर्ष के बाद मृतकों और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान अस्पताल की दुर्व्यवस्था खुल कर सामने आ गई। यहां तीन ही स्ट्रेचर थे। घायलों और मृतकों को लेकर एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंची तो वहां स्ट्रेचर की कमी पड़ गई। एंबुलेंस से एक घायल को स्ट्रेचर से इमरजेंसी कक्ष में पहुंचाया जाता तो दूसरे को ले जाने के लिए इंतजार करना पड़ता। लापरवाही की हद यह रही कि इमरजेंसी में तैनात फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय ने एंबुलेंस के पास तक जाना तक मुनासिब नहीं समझा। अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने घायलों को इमरजेंसी कक्ष तक ले जाने में मदद की।

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed