{"_id":"5b4cc2ae4f1c1b44748b5156","slug":"bjp-leader-including-three-person-attempt-to-shot-dead-at-ballia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलिया में भाजपा नेता सहित तीन को मारी गोली, बाइक लेकर भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया में भाजपा नेता सहित तीन को मारी गोली, बाइक लेकर भागे बदमाश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ballia
- फोटो : अमर उजाला
बलिया की एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लूट का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर अन्य पहलुओं की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ballia
- फोटो : अमर उजाला
उभाव क्षेत्र के सोनाडीह निवासी अजीत यादव (40) शिक्षिका पत्नी प्रीती को प्राथमिक विद्यालय तिघरा में छोड़कर लौट रहे थे। बलिया-मऊ सीमा के अहीरुपुर पुल पारकर वे सोनाडीह की ओर बढ़े तभी बाइक से आए दो बदमाशों ने उनके पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच पड़री गांव निवासी व भाजपा बूथ अध्यक्ष मुरली वर्मा (30) भी अपनी शिक्षिका पत्नी प्रियंका (28) संग वहां पहुंच गए। उनके ललकारने पर बदमाशों ने उन पर भी गोली चला दी जिससे पति-पत्नी घायल हो गए। मुरली को पेट और जांघ तथा प्रियंका के पैर में गोली लगी। तीनों लहूलुहान सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश अजीत की बाइक लेकर भाग गए। करीब घंटे भर बाद उभाव व मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी सीयर ले गई, जहां से चिकित्सक ने उन्हें वाराणसी रेफर किया पर घरवाले उन्हें लेकर मऊ चले गए। मुरली वर्मा अपने भाई की हत्या के मामले में गवाह है। घटना को उससे भी जोड़ कर देखा जा रहा है।