{"_id":"5b5eed004f1c1b66428b4cf3","slug":"crime-branch-busted-the-mistaje-of-varanasi-flyover-collapse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी फ्लाईओवर हादसे की तफ्तीश में क्राइम ब्रांच ने किए चौंकाने वाले खुलासे, आप भी जानिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी फ्लाईओवर हादसे की तफ्तीश में क्राइम ब्रांच ने किए चौंकाने वाले खुलासे, आप भी जानिए...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
collapse
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
collapse
- फोटो : अमर उजाला
सेतु निगम के उच्च पदों पर आसीन अभियंता न खुद काम किए और न मातहतों से करा सके। इसी वजह से निर्माणाधीन चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर की दो बीम गिरीं। क्राइम ब्रांच ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि इंजीनियरिंग के सामान्य मानकों को भी सेतु निगम के अभियंताओं ने ध्यान में नहीं रखा, जिस तरीके से काम किया गया, उसके कारण अन्य पिलर पर रखी गई बीम के भी नीचे गिरने की आशंका थी। 15 मौतों की वजह सेतु निगम के अभियंताओं, कर्मचारियों और ठेकेदारों की सामूहिक घोर लापरवाही थी।
collapse
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच की तफ्तीश के अनुसार मजदूरों की देखरेख में फ्लाईओवर के पिलर नंबर 79 और 80 पर बीम जी 1, 2 और 3 को बगैर बियरिंग के रखा गया था, जबकि, बीम जी 4 और 5 को पिलर पर बियरिंग के साथ रखा गया था। 11 मई को बीम जी 3 के नीचे बियरिंग रखने के दौरान जी 4 से जुड़ी उसकी सरिया को काट दिया गया। इसके बाद बीम जी 4 और 5 को कोई सपोर्ट नहीं दिया गया। 55 टन वजन की बीम जी 3 को उठाकर पिलर पर बियरिंग रखी गई तो कंपन पैदा हुआ। बीम जी 4 और 5 की सरिया एक-दूसरे से जुड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
collapse
- फोटो : अमर उजाला
कंपन पैदा होने की वजह से जी 4 गिरी और उसके चलते जी 5 गिरी। लोड ट्रांसफर के इतने महत्वपूर्ण काम के पहले और बाद में निरीक्षण का प्रावधान था लेकिन सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर से लेकर अवर अभियंता तक मौके पर नहीं गए। सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर ना खतरे का आकलन किए, ना सुरक्षा उपायों की व्यवस्था किए और ना ही इस संबंध में कभी मातहतों को आगाह किए। वाराणसी एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा है कि आरोपियों को कठोर सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
चौकाघाट फ्लाईओवर हादसा पीएम और सीएम के संज्ञान में होने के कारण जांच एजेंसी पर था अतिरिक्त दबाव
- फोटो : अमर उजाला
15 मई को रेलवे की एईएन कॉलोनी के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की दो बीम गिरने से 15 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में शनिवार को सेतु निगम के निलंबित चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर हरिश्चंद्र तिवारी, पूर्व चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर गेंदा लाल, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलजश राय सूदन, एई राजेंद्र सिंह, एई यांत्रिक/सुरक्षा राम तपस्या सिंह यादव, जेई लालचंद सिंह व जेई राजेश पाल सिंह और ठेकेदार साहेब हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।