{"_id":"5bd03685bdec22694e6b7154","slug":"cracker-blast-in-house-one-killed-and-many-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में दिवाली से पहले पटाखों ने दिए घाव, विस्फोट से ढहा मकान, 10 माह की बच्ची सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में दिवाली से पहले पटाखों ने दिए घाव, विस्फोट से ढहा मकान, 10 माह की बच्ची सहित तीन की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के लहरतारा स्थित एक घर के अंदर बुधवार को पटाखों में हुआ विस्फोट लोगों को घाव देकर चला गया। धमाके में घायल विधि (10 माह) की उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। बच्ची विधि की मौत के बाद लहरतारा धमाके में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। बुधवार को शकील (27) और मेवालाल गुप्ता (58) की मौत हो गई थी। गुरुवार को तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। दिवाली से चंद रोज पहले हुए इस विस्फोट ने 2017 के अक्तूबर में पितरकुंडा में हुए विस्फोट की याद दिला दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
एक अन्य जिंदगी और मौत से लड़ रहा हैा। हादसे के बाद भाई के साथ भागे रिंकू को पुलिस अभी तक तलाश नहीं सकी है। मंडुवाडीह थाने में रिंकू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बीच एसएसपी ने माना है कि धमाके के बाद ध्वस्त हुए घर में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था।
गिरी बिल्डिंग
- फोटो : amar ujala
धमाके में घायल रिंकू की भांजी चिंकी बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती है। वहीं, मंडलीय अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किए गए रिंकू के दूसरे किरायेदार आरिफ उर्फ अब्दुल्ला (26) की हालत चिंताजनक बताई गई है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि रिंकू वर्षों से पुलिस की मिलीभगत से अवैध तरीके से पटाखे बेचता था। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में इस वर्ष खुद भी पटाखे तैयार कराने की फिराक में था। पटाखों में आग लगने से ही धमाका हुआ और बच्ची सहित तीन लोगों की जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
आनंद कुलकर्णी ने कहा कि जांच रिपोर्ट में मकान में पटाखों का अवैध भंडारण पाया गया है। लापता भवन स्वामी रिंकू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराकर कड़ी सजा दिलाई जाएगी। अवैध तरीके से पटाखे बेचने, बनाने और भंडारण करने वालों के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
लहरतारा में पटाखों का अवैध धंधा रिंकू भारती करता था लेकिन इसकी कीमत पड़ोसी मेवालाल गुप्ता को जान देकर चुकानी पड़ी। वहीं, तीन पड़ोसियों का मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उनकी दुकानों का सामान बरबाद हो गया। साथ ही, आसपास के कुछ घरों की दीवार चटक गई। गुरुवार को मेवालाल गुप्ता के बेटे सुनील और किशन यही कहते हुए रोये जा रहे थे कि आखिर हमारे पापा का क्या कसूर था...?