फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा विधायक पर मुकदमा के विरोध में बंद रहा बलिया का बैरिया बाजार, समर्थकों ने निकाला जुलूस

Thu, 25 Oct 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 25 Oct 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
ballia bairiya market closed in protest of FIR against BJP MLA surnedra singh
ballia - फोटो : अमर उजाला
 पांच दिन पहले दो पक्षों में हुई मारपीट व हवाई फायरिंग के विवाद में बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह व उनके बेटे सहित 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा किए जाने का मामला मामला गरमाने लगा है। विधायक पर मुकदमा केस किए जाने के विरोध में समर्थकों ने गुरुवार को बैरिया बंद का आह्वान किया।  बैरिया बंद व मौन जुलूस के दौरान भारी संख्या में जगह-जगह पुलिस बल व पीएसी तैनात रही। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...



 
ballia bairiya market closed in protest of FIR against BJP MLA surnedra singh
ballia - फोटो : अमर उजाला


सुबह नौ बजे से 12 बजे तक बैरिया बंद के दौरान रानीगंज बाजार पूरी तरह बंद रहा। विधायक समर्थकों ने तिराहा स्थित मैनेजर सिंह की प्रतिमा के पास से मौन जुलूस निकाल कर तहसील प्रांगण में एसडीएम को संबोधित पत्रक तहसीलदार गुलाब चंद्रा व क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार को सौंपा। पत्रक में उल्लेख किया कि विधायक सुरेंद्र सिंह व उनके पुत्र समेत 18 लोगों पर फर्जी मुकदमा किया गया है। इस केस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। डीएम ने उप जिलाधिकारी बैरिया लालबाबू दुबे को जांच की जिम्मेदारी दी है।
 
ballia bairiya market closed in protest of FIR against BJP MLA surnedra singh
ballia - फोटो : अमर उजाला

पत्रक के माध्यम से विधायक सुरेंद्र सिंह व उनके परिवार के लोगों के अलावा अन्य निर्दोष लोगों को मुकदमा से बाहर निकालने की मांग की गई। बैरिया बंद व मौन जुलूस के दौरान भारी संख्या में जगह-जगह पुलिस बल व पीएसी तैनात रही। उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे, क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार, तहसीलदार बैरिया गुलाब चंद्रा बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चक्रमण करते रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ballia bairiya market closed in protest of FIR against BJP MLA surnedra singh
ballia - फोटो : अमर उजाला
सोनबरसा निवासी पंकज उपाध्याय निखिल व प्रशांत उपाध्याय के बीच जमीनी विवाद को लेकर डेढ़ माह पहले मारपीट हुई थी। दोनो पक्षों की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने धारा 308 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई भी किया था। बताया जाता है कि इस प्रकरण में पंकज उपाध्याय निखिल के पक्ष में बैरिया विधायक भी थे। उक्त जमीनी विवाद की रार बढ़ती गई और बीते 20 अक्तूबर की शाम को बैरिया तिराहे पर दोनों पक्षों में मारपीट, हवाई फायरिंग व चाकूबाजी की घटना हुई।

 
विज्ञापन
ballia bairiya market closed in protest of FIR against BJP MLA surnedra singh
ballia - फोटो : अमर उजाला
 जिससे भीड़ भाड़ वाले कस्बे के दुकानदार दहशत से अपनी दुकानों को बंद करने लगे। इसके कुछ ही देर बाद ही सोनबरसा अस्पताल के सामने मारपीट हुई। मामले में दूसरे दिन 21 अक्तूबर को पंकज उपाध्याय निखिल की तहरीर पर 14 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। उसी दिन शाम को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज करा रहे घायल प्रशांत उपाध्याय की माता पुनकली देवी की तहरीर पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, उनके पुत्र, भाई, भतीजा समेत 18 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद से विधायक समर्थकों में रोष है और गुरुवार को बैरिया बंद का आयोजन किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed