फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कचहरी केस: अधिवक्ताओं की आज हड़ताल, ADCP नीतू को जिले से हटाने की मांग; पुलिसकर्मियों ने चलाया ये अभियान

Sat, 20 Sep 2025 05:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 05:56 AM IST
सार

वाराणसी कचहरी में बीते मंगलवार को करीब 50 अधिवक्ताओं ने दो पुलिसकर्मियों को पीट घायल कर दिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। परिसर में आए दिन असी मामले को लेकर हंगामा हो रहा है।

विज्ञापन
Court case Lawyers on strike today demanding removal of ADCP Neetu from district
एडीसीपी नीतू कात्यायन से बातचीत करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

Varanasi News: दरोगा की पिटाई मामले में कैंट थाने में दर्ज मुकदमे से नाराज अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को बनारस बार सभागार में लगभग 5 घंटे तक चली मैराथन और हंगामेदार बैठक के बाद सेंट्रल व बनारस बार एसोसिएशन ने शनिवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान बार ने अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे को रद्द करने और एडीसीपी नीतू के स्थानांतरण की मांग की है।

Court case Lawyers on strike today demanding removal of ADCP Neetu from district
कचहरी के बाहर माैजूद पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

हंगामेदार बैठक में तय हुआ कि पूर्व में अधिवक्ता शिवा प्रताप सिंह की पिटाई मामले में विरोध प्रदर्शन के बाद गठित ग्रेवियान्स रेडेशल कमेटी के अध्यक्ष जिला जज ने 12 घंटे के अंदर मामले को निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था।

Court case Lawyers on strike today demanding removal of ADCP Neetu from district
मामले की जानकारी लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद भी पुलिस रंजिशन उत्पीड़न करने की नीयत से वादकारियों के साथ जन सुनवाई के लिए जाने वाले अधिवक्ता से बदसलूकी कर रही है और बेवजह अधिवक्ताओं के वाहन चालान, सीज किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Court case Lawyers on strike today demanding removal of ADCP Neetu from district
मीडिया से बातचीत करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अघोषित हड़ताल कर न्यायिक प्रक्रिया में अवरोध उत्पन्न करने के उद्देश्य से पैरोकारों व कोर्ट मुहर्रिर को न्यायालय में न भेजकर न्यायिक कार्य में बाधा पैदा कर रही है। सेंट्रल बार अध्यक्ष मंगलेश दूबे ने कहा कि एसीपीपी नीतू को जिले से हटाया जाए। अध्यक्षता बनारस बार अध्यक्ष सतीश तिवारी व संचालन महामंत्री शशांक श्रीवास्तव ने किया।

विज्ञापन
Court case Lawyers on strike today demanding removal of ADCP Neetu from district
घायल दरोगा मिथिलेश का हाल जानते सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

एडीसीपी, एसीपी क्राइम सहित 100 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में याचिका
कचहरी प्रकरण में एडीसीपी वरुणा नीतू, एसीपी क्राइम विदुष सक्सेना, एसीपी कैंट नितिन तनेजा, कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा और 50 दरोगा, 50 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए सीजेएम कोर्ट में शुक्रवार को याचिका दाखिल की गई। कोर्ट ने इस मामले में 20 सितंबर की तिथि नियत की है। याचिका अधिवक्ता राघवेंद्र नारायण दुबे की ओर से दायर की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed