फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: वाराणसी की हर वो जगह जहां रहती थी चहल-पहल, आज वहां पसरा है सन्नाटा, देखें तस्वीरें

Tue, 31 Mar 2020 01:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 31 Mar 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown in varanasi places are empty silence where rush crowded assi ghat ganga
दशाश्वमेध घाट पहले और अब। - फोटो : अमर उजाला।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरी दुनिया लड़ रही है। भारत में इसके संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया है। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है।

coronavirus lockdown in varanasi places are empty silence where rush crowded assi ghat ganga
अस्सी घाट पहले और अब। - फोटो : अमर उजाला।

लोगों को बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। इस दौरान वह सिर्फ जरूरत का सामान, राशन, दवा, सब्जियां लेने के लिए बाहर जा सकते हैं। इनकी भी सरकार ने समय सीमा तय की है। राशन, सब्जी की दुकान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुली रहती है। तो वहीं बैंक भी सुबह 10 बजे से 12 तक खुलते हैं।

coronavirus lockdown in varanasi places are empty silence where rush crowded assi ghat ganga

वाराणसी में भी लॉकडाउन के बीच सन्नाटा पसरा रहता है। लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। लॉकडाउन के बीच लापरवाही करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 21 दिन की घोषणा के बाद हर वो जगह जहां कभी भीड़ हुआ करती थी, आज वहां सुनसान है। बनारस की गलियों से लेकर गंगा घाट, गंगा आरती से लेकर मंदिरों में कहीं भी लोग नजर नहीं आ रहे हैं। तस्वीरों में किस तरह वाराणसी सुनसान नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus lockdown in varanasi places are empty silence where rush crowded assi ghat ganga

दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती भी सूक्ष्म रूप से हो रही है। वहां पर किसी के जाने की इजाजत नहीं है। लोग घर से बाहर निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है। काशी विश्वनाथ, काल भैरव, संकट मोचन, अन्नपूर्णा मंदिर को बंद हैं। शहर में सार्वजनिक स्थान भी बंद है।

विज्ञापन
coronavirus lockdown in varanasi places are empty silence where rush crowded assi ghat ganga
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Social media

वाराणसी में मिले दो मरीज वाराणसी में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीज मिल चुके हैं, तो वहीं एक जौनपुर जिले में भी इसकी पुष्टि हो गई है। वाराणसी में मिले दूसरे कोरोना वायरस के मरीज की शनिवार को पुष्टि हुई थी। सबसे पहले मिले मरीज की हालत में सुधार होने लगा है। वहीं जौनपुर में भी एक मरीज के मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed