पेट्रोल एवं डीजलों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। कहीं साइकिल रैली निकाली गई तो कहीं ऑटो को रस्सी से खींच कर विरोध जताया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व विधायक अजय राय ने पिंडरा क्षेत्र के कुवार बाजार में साइकिल रैली निकाली। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पेट्रोल एवं डीजलों की कीमतों को कम करने का आह्वान किया। बाजार में स्थित एक पेट्रोल पंप पर जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार पर हमला बोला।
वाराणसीः पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कहीं साइकिल रैली तो कहीं ऑटो को धक्का देकर जताया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 11 Jun 2021 03:04 PM IST
सार
पेट्रोल एवं डीजलों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। कहीं साइकिल रैली निकाली गई तो कहीं ऑटो को रस्सी से खींच कर विरोध जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन