पति की लंबी आयु के लिए बृहस्पतिवार को महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे वट सावित्री की पूजा कर पति के लंबी उम्र की कामना की। कोरोना संक्रमण के दौर में महिलाओं ने वट वृक्ष की टहनी को वृक्ष का प्रतिरूप मानकर यम देव से पति की दीर्घायु, सेहत व परिवार सुख शांति व उन्नति का वरदान मांगा। इस अवसर पर महिलाओं ने सावित्री व सत्यवान की कथा सुन सुहागन महिलाओं को दान दिया।
वाराणसी: वट सावित्री व्रत रखकर महिलाओं ने की अखंड सौभाग्य की कामना, बरगद वृक्ष का किया पूजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:19 PM IST
सार
मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने वाली महिलाओं के पति पर आया संकट टल जाता है और उनकी आयु लंबी होती है। यह व्रत महिलाओं के लिए खास बताया गया है। इस बार कोरोना काल के कारण महिलाओं ने गंगा स्नान तो नहीं किया लेकिन आसपास मौजूद बरगद के पेड़ की पूजा शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन