{"_id":"59eb33564f1c1b87698b6a56","slug":"communal-clash-in-azmagarh-for-idol-immersion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः मूर्ति विसर्जन को लेकर भिड़े दो गुट, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तीन सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः मूर्ति विसर्जन को लेकर भिड़े दो गुट, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तीन सस्पेंड
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 21 Oct 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
azamagrh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा विसर्जन और छेड़खानी को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। फायरिंग तक हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यही नहीं महिलाओं पर भी जमकर लाठियां भाजीं। प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल से गांव का माहौल उग्र हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
azamagrh
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गांव के बगीचे में जमा महिला और पु्रुषों पर लाठी चार्ज कर दिया। महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। घटना की कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ भी पुलिस ने अभद्रता की। मोबाइल और कैमरे छीनकर उसके फोटो डिलीट करा दिए गए।
azamagarh
- फोटो : अमर उजाला
घटना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव में शुक्रवार शाम की है। दाउदपुर में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। श्रद्धालु गांव में प्रतिमा को घुमा रहे थे। इस दौरान गांव के ही दूसरे समुदाय के साथ उनकी तनातनी हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष की ओर से किसी ने प्रतिमा के ऊपर फायरिंग कर दी, इससे प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
मामला शांत हो रहा था कि पता चला कि गांव में दूसरे पक्ष ने एक पक्ष की महिलाओं के साथ छेड़खानी कर दी है। इसपर एसपी अजय साहनी फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और बगीचे में बैठे महिला-पुरुषों के ऊपर लाठीचार्ज कर दिया। सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और खदेड़ दिया गया। कुछ ही देर में गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पहुंची कई थानों की पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस के रवैये से गांव में आक्रोश की स्थिति है।