फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी के इस खास आश्रम में पहुंचे CM योगी, यहां पीएम मोदी सहित आ चुके हैं कई राजनेता

Mon, 11 Jun 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 11 Jun 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
CM yogi visit this special ashram in varanasi
yogi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यूपी के मुख्यमंत्री उस आश्रम में पहुंचे जिसे बहुत ही खास माना जाता है। इस आश्रम का नाम है गढवाघाट आश्रम। कहा जाता है कि यह भगवान कृष्ण के वंशजों का है। इस आश्रम से कई बड़े राजनेताओं की आस्था जुड़ी हुई है। यूपी विधानसभा चुनाव के वक्त पीएम मोदी भी यहां आए थे। अब सीएम योगी के यहां पहुंचने का सियासी मकसद निकाला जा रहा है। आगे की स्लाइड्स में  देखें...

 
CM yogi visit this special ashram in varanasi
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
ऐसा माना जाता है कि गढ़वाघाट आश्रम यादवों के आस्था का केंद्र है। पूर्वांचल में आस्था के केंद्र बिंदु गढ़वा घाट  जाने का लाभ जहां एक पार्टी को मिलेगा तो वहीं दूसरी पार्टियों को इसका साइड इफेक्ट होगा। मिशन 2019 के लिए संपर्क फॉर समर्थन के तहत सीएम योगी आश्रम पहुंचे और महंथ संत शरणानंद स्वामी जी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी से वाराणसी के विकास व नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। 2019 के नए नारे साफ नीयत सही विकास से जुड़ी सरकार के कार्यों की पुस्तिका भी भेंट की। 
 
CM yogi visit this special ashram in varanasi
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

आश्रम के महंत स्वामी गुरु शरणानन्द जी के कमरे में जाकर मुलाकात की। सतुआ बाबा और सीएम योगी ने महंथ के साथ करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में मंत्रणा की।  प्रसाद ग्रहण करने के बाद सीएम और महंत बाहर निकले। आश्रम के सामने बनने वाले पक्का घाट का शिलान्याश नारियल फोड़ कर किया। गढ़वा घाट आश्रम में सीएम के आने की सूचना पर हजारों की संख्या में लोग आश्रम पहुंचे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi visit this special ashram in varanasi
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले उन्होंने श्रीश्री 1008 आत्मा विवेकानंद जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आश्रम में मौजूद गायों को अपने हाथों से हरा चारा खिलाया। उन्होंने यहां से गोरक्षा का संदेश भी वाराणसी पहुंचे सीएम योगी ने शनिवार को पंचक्रोशी यात्रा की। रविवार सुबह सात से 10 बजे तक काशी के प्रबुद्धजनों से मुलाकात का बाद करीब साढ़े बजे रामनगर के मलहिया स्थित गढ़वा घाट आश्रम में पहुंचे। आश्रम में प्रवेश करते ही जय सतगुरु के जयकारों से सीएम योगी का स्वागत किया। 


 
विज्ञापन
CM yogi visit this special ashram in varanasi
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने मठ में स्थित गऊशाले में जाकर एक गाय को दो केला और हरा चारा खिलाकर गोरक्षा का संदेश दिया। गायों को चारा खिलाकर गऊ शाला से बाहर निकलते हुए सीएम से मिलने के लिए कुछ संत मिलने के लिए आगे बढ़े लेकिन सुरक्षा में तैनात कमांडो ने उन्हें रोक दिया। यह देख सीएम योगी खुद उन संतो के पास पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर संतो का अभिवादन स्वीकार किया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed