{"_id":"5b8b713a42c792462d1355ec","slug":"cm-yogi-inaugrate-very-first-cruise-of-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म,गंगा में ‘अलकनंदा’ के सफर को हरी झंडी , सीएम योगी ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म,गंगा में ‘अलकनंदा’ के सफर को हरी झंडी , सीएम योगी ने किया शुभारंभ
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 02 Sep 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की प्राचीन नगरी काशी में गंगा की मौजों पर क्रूज संचालन का सपना रविवार सुबह साकार हो गया। वाराणसी के पहले आलीशान क्रूज ‘अलकनंदा’ का सफर रविवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। एक-दो दिन में क्रूज का नियमित संचालन शुरू हो जायेगा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
उन्होंने क्रूज से राजघाट होते हुए खिड़किया घाट के सामने स्थित अवधूत राम घाट तक का सफर भी किया। सफर के दौरान मुख्यमंत्री ने क्रूज कंपनी के निदेशक विकास मालवीय से सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। पूछा कि क्या यह क्रूज भी कोलकाता-वाराणसी के बीच चलेगा। जब निदेशक ने केवल काशी के घाटों पर संचालन की बात कही तो उन्होंने खुशी जाहिर की। साथ ही कहा कि प्रवासी भारतीय आयोजन के लिये भी तैयार रहें।
cruise
- फोटो : अमर उजाला
उस पार क्रूज से उतरते ही पुल पर खड़े लोगों ने ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष किया। अभिवादन को सीएम ने हाथ जोड़कर स्वीकार किया। इसके बद सुरक्षा घेरे में भगवान अवधूत राम के समाधि स्थल पर जाकर दर्शन-पूजन किया। वहां से डोमरी गांव निकल गए। क्रूज यात्रा के दौरान आईडब्ल्यूएआई के दो सर्वेयर जहाज, एनडीआरएफ, पीएसी और जलपुलिस के बोट क्रूज के साथ-साथ चल रहे थे। 60 से 65 लोग क्रज में सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
अलकनंदा क्रूज के लिये आए जेट्टी को अवधूत राम घाट पर लगाया गया था। इसको फिर से अस्सी घाट शिफ्ट किये जाने और क्रूज संचालन में फिलहाल एक-दो दिन का वक्त लगेगा। क्रूज कंपनी के निदेशक ने बताया कि एक-दो दिन में सुबह-ए-बनारस का दर्शन शुरू हो जायेगा। वहीं 10 सितंबर के बाद ही सुबह और शाम का नियमित परिचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
cruise
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल, इसमें 60 लोगों के बैठने की सुविधा है। पर्यटकों को इसके जरिए दो घंटे में गंगा दर्शन कराए जाएंगे। क्रूज पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा।