वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह से एक के बाद कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। सबसे पहले 'मेरा पोस्टकार्ड पीएम' को अभियान की शुरुआत की। इसके बाद सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां कोविड टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया और 'टीका एक्सप्रेस' वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके बाद प्रदेश में पहली बार आयोजित चार दिवसीय नेशनल दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 के समापन समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने चयनित लोगों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण भेंट किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई के साथ-साथ विजयादशमी की अग्रिम शुभकामनाएं दी। दिव्यांग जनों का हौसला अफजाई किया। साथ ही कई बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि काशीवासियों का सौभाग्य है कि 2014 और 2019 में काशी ने देश को प्रतिनिधि दिया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...
2 of 8
वाराणसी में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने नेशनल दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 के विजेता साउथ जोन व उपविजेता नार्थ जोन को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी एवं नगद धनराशि स्वरूप डेमो चेक वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग जनों को 175 ट्राई साइकिल, 30 व्हीलचेयर, 39 कान की मशीन, 31 आईडी किट, 20 ब्रेल किट, 10 स्मार्ट केन, 10 छड़ी, 20 बैसाखी एवं 11 कैलीपर सहित कुल 345 कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित किए।
3 of 8
वाराणसी में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
सिगरा स्टेडियम में सीएम योगी ने कोविड टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया। 'टीका एक्सप्रेस" वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन व सहयोग से केयर इंडिया की ओर से कोविड टीका एक्सप्रेस चलायी गई है। शहर में दो स्थानों पर मेगा कोविड टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। बनारस में 20 कोविड टीका एक्स्प्रेस का संचालन होगा।
4 of 8
वाराणसी में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में सेवा के 20 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने पीएम के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। कहा कि उनका यशस्वी मार्गदर्शन व नेतृत्व लंबे समय तक इस देश को मिलता रहे।
5 of 8
वाराणसी में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने दिव्यांग जनों को हौसला बढ़ाया। कहा कि आपने अपनी दिव्यांगता को खेल के सामने बाधा नहीं बनने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के सेवा के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से सात अक्तूबर तक सेवा समर्पण कार्यक्रम शुरू किया गया है। उसी क्रम में नेशनल दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का आयोजन हुआ, जो अद्भुत है।