फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में सीएम योगी: कोविड टीका एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को किया पुरस्कृत

Thu, 07 Oct 2021 02:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Oct 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi adityanath in Varanasi covid vaccination express flagged off and rewarded winners of Divyang T20 cricket tournament
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह से एक के बाद कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। सबसे पहले 'मेरा पोस्टकार्ड पीएम' को अभियान की शुरुआत की। इसके बाद सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां कोविड टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया और 'टीका एक्सप्रेस' वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके बाद प्रदेश में पहली बार आयोजित चार दिवसीय नेशनल दिव्यांग टी-20  क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 के समापन समारोह के अवसर पर आयोजित  कार्यक्रम में  पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने चयनित लोगों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण भेंट किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई के साथ-साथ विजयादशमी की अग्रिम शुभकामनाएं दी। दिव्यांग जनों का हौसला अफजाई किया। साथ ही कई बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि काशीवासियों का सौभाग्य है कि 2014 और  2019 में काशी ने देश को प्रतिनिधि दिया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...

CM Yogi adityanath in Varanasi covid vaccination express flagged off and rewarded winners of Divyang T20 cricket tournament
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने नेशनल दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 के विजेता साउथ जोन व उपविजेता नार्थ जोन को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी एवं नगद धनराशि स्वरूप डेमो चेक वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग जनों को 175 ट्राई साइकिल, 30 व्हीलचेयर, 39 कान की मशीन, 31 आईडी किट, 20 ब्रेल किट, 10 स्मार्ट केन, 10 छड़ी, 20 बैसाखी एवं 11 कैलीपर सहित कुल 345 कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित किए। 
CM Yogi adityanath in Varanasi covid vaccination express flagged off and rewarded winners of Divyang T20 cricket tournament
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सिगरा स्टेडियम में सीएम योगी ने कोविड टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया। 'टीका एक्सप्रेस" वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन व सहयोग से केयर इंडिया की ओर से कोविड टीका एक्सप्रेस चलायी गई है। शहर में दो स्थानों पर मेगा कोविड टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। बनारस में 20 कोविड टीका एक्स्प्रेस का संचालन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi adityanath in Varanasi covid vaccination express flagged off and rewarded winners of Divyang T20 cricket tournament
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में सेवा के 20 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने पीएम  के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। कहा कि उनका यशस्वी मार्गदर्शन व नेतृत्व लंबे समय तक इस देश को मिलता रहे।
 
विज्ञापन
CM Yogi adityanath in Varanasi covid vaccination express flagged off and rewarded winners of Divyang T20 cricket tournament
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने दिव्यांग जनों को हौसला बढ़ाया। कहा कि आपने अपनी दिव्यांगता को खेल के सामने बाधा नहीं बनने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के सेवा के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से सात अक्तूबर तक सेवा समर्पण कार्यक्रम शुरू किया गया है। उसी क्रम में नेशनल दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का आयोजन हुआ, जो अद्भुत है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed