बीएचयू में शनिवार यानी आज से विज्ञान भारती का सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हुआ। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने महामना पं. मदन मोहन मालवीय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किए। स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम का स्वागत किया गया। बता दें कि दो दिन तक चलने वाला ये कार्यक्रम कई मायनों में खास है। इस आयोजन में जहां चिकित्सा, शिक्षा और विज्ञान जगत के विशेषज्ञों के साथ उद्योगों से जुड़े लोग शामिल हुए हैं, वहीं आध्यात्म के साथ रिसर्च और इनोवेशन को भी नई दिशा मिल रही है। युवाओं को देश-विदेश से आए विशेषज्ञों के साथ संवाद का अवसर भी मिलेगा। विज्ञान भारती के स्वदेशी विज्ञान आंदोलन के तहत आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न सत्रों में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। अधिवेशन की थीम ‘’एआई एंड एथिक्स, वन हेल्थ एंड नेट जीरो’’ है, जिसे युवाओं के लिए बेहद उपयोगी माना जा रहा है। तस्वीरों में देखें- झलकियां
CM Yogi in Varanasi: बीएचयू में सीएम योगी ने विज्ञान भारती के अधिवेशन का किया शुभारंभ, तस्वीरों में देखें- झलक
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:51 AM IST
सार
विज्ञान भारती का अधिवेशन कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह आयोजन दो दिनों तक चलेगा। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करने सीएम योगी आदित्यनाथ बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन