Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2024: तस्वीरों में देखें- महादेव की काशी में रोशनी में डूबे चर्च, आज रात होगा प्रभु यीशु का आगमन

Tue, 24 Dec 2024 04:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Dec 2024 04:54 PM IST
सार

Merry Christmas 2025 : क्रिसमस की खुशियां काशी के हर कोने में दिख रही है। मॉल, बाजार और चर्च के साथ लोगों के घरों को रंग- बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। 

विज्ञापन
Christmas 2024 Churches decorated with lights in Kashi
रंग- बिरंगी लाइटों से सजा चर्च - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस की खुशिया चहुंओर छाने लगी हैं। चर्च और मसीही बाहुल्य कॉलोनियां रोशनी में डूब चुके हैं। महागिरजाघर सहित अन्य चर्चों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रंग-बिरंगे विघुत झालरों और प्रभु यीशु के जन्म की आकर्षक झांकियां सजी हैं। 
Trending Videos
Christmas 2024 Churches decorated with lights in Kashi
रंग- बिरंगी लाइटों से सजा चर्च - फोटो : अमर उजाला
वहीं, डोर-टू-डोर प्रभु यीशु की बधाई गीत गूंज रहे हैं। बाजार गुलजार है। स्टैचू के अलावा इलेक्ट्रानिक सैंटा क्लाज व 10 फीट तक के क्रिसमस ट्री की खूब बिक्री हो रही है। मंगलवार को रात से ही सभी चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म का उत्सवी रंग देखते बनेगा।
Christmas 2024 Churches decorated with lights in Kashi
रंग- बिरंगी लाइटों से सजा चर्च - फोटो : अमर उजाला
महागिरजाघर में रात में 10 बजे से ही आयोजन शुरू हो जाएगा। पूजन अर्चन के साथ ही रात 12 बजे प्रभु यीशु का बालरूप में जन्म की झांकी का ससीही दर्शन करेंगे। उधर, मसीही बाहुल्य कॉलोनियों में भी आकर्षक सजावट व उत्सवी माहौल है। सभी जोर-शोर से क्रिसमस की तैयारी में लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2024 Churches decorated with lights in Kashi
रंग- बिरंगी लाइटों से सजा चर्च - फोटो : अमर उजाला
सजावट से लेकर दावतों के लिए पकवान बना रहे हैं। सिगरा मिशनरी कंपाउंड के मैदान में मशीही समुदाय के युवाओं ने कैंप फायर का आयोजन किया। क्रिसमस पर आधारित नाटक, नृत्य व कैरोल आदि प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। 
विज्ञापन
Christmas 2024 Churches decorated with lights in Kashi
रंग- बिरंगी लाइटों से सजा चर्च - फोटो : अमर उजाला
सेंट पॉल चर्च के पादरी सैम जोशुआ सिंह ने प्रार्थना कराई। लोगों को क्रिसमस उपहार दिया गया। संचालन मरवीन एलियट व अंशिका ह्यूज ने किया। इस मौके पर डॉ. साहिल जॉर्ज लाल, मनीष इमैनुएल, कृतिका फिलिप, अंश सरकार, शिमोन प्रकाश आदि रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed