Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ: काशी में पांच लाख व्रतियों ने दिया अर्घ्य, फ्रांस सहित कई विदेशी महिलाओं ने नाक से मांग तक लगाया सिंदूर

Mon, 16 Nov 2026 11:37 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 16 Nov 2026 11:37 AM IST
सार

काशी में गंगा के 84 घाटों, गंगा के उस पार, 130 कुंडों-पोखरों, वरुणा किनारे लाखों लोग छठ मनाने के लिए जुटे। वहीं अस्सी से दशाश्वमेध तक देव दीपावली जैसी भीड़ रही। इस दौरान 10 राज्यों से पहुंचे लोगों ने काशी में छठ पूजा की। 

विज्ञापन
Chhath half million devotees offered arghya several foreign women applied sindoor in varanasi
काशी में छठ घाटों पर उत्सव - फोटो : अमर उजाला

लोकपर्व छठ पूजा में काशी के 84 घाटों, गंगा उस पार, 130 कुंडों-पोखरों और वरुणा नदी के किनारे 5 लाख से ज्यादा व्रतियों ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। सबसे ज्यादा व्रती और श्रद्धालु सामनेघाट से नमो घाट और गंगा उस पार दिखे। सूरज के डूबते ही अस्सी से दशाश्वमेध तक की गलियों में घंटों तक देव दीपावली जैसी भीड़ रही। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के मुताबिक, करीब पांच लाख लोगों ने छठ पूजा की है।

Trending Videos
Chhath half million devotees offered arghya several foreign women applied sindoor in varanasi
विदेशी महिला ने नाक से मांग तक लगवाया सिंदूर - फोटो : अमर उजाला
घाटों पर वेस्टइंडीज, अमेरिका, यूरोप, हॉलैंड, जापान सहित कई देशों से आए प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स भी दिखे। इन्होंने दंडवत मुद्रा में घाट आने वाली व्रतियों की फोटो उतारी। दूसरी ओर कई विदेशी और पर्यटकों ने छठ पूजा का विहंगम नजारा क्रूज और नावों से देखा। फ्रांस और अमेरिका से आई कई महिलाएं नाक से मांग तक सिंदूर लगवाकर छठ पूजा में शामिल हुईं।
Chhath half million devotees offered arghya several foreign women applied sindoor in varanasi
विदेशी महिला ने नाक से मांग तक लगवाया सिंदूर - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस की एक जटाधारी महिला पीली साड़ी में राजा घाट पहुंची और व्रतियों की तरह सिंदूर लगाकर छठ मईया की पूजा की और आंख बंद कर लोकगीत भी गुनगुनाई। बिहार, बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और एमपी सहित 10 राज्यों से आए लोगों ने तीन दिनों तक धर्मशाला में रहकर छठ पूजा की। इस बीच मनौती पूरी होने पर कई महिलाओं ने कोसी भरने की भी परंपरा का पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath half million devotees offered arghya several foreign women applied sindoor in varanasi
छठ पर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
फलों की खुशबू और छठ गीतों की मिठास ने रोक दिए कदम
दोपहर एक बजे के बाद से ही बांस का दउरा, पीतल का सूप और गन्ना और कलश लेकर व्रतियां और उनका परिवार घाटों पर पहुंचने लगा। शाम चार बजते ही वेदियों पर चढ़े हुए फलों की खुशबू और छठ गीतों की मिठास ने लोगों को घाट पर ही लॉक कर दिया।
विज्ञापन
Chhath half million devotees offered arghya several foreign women applied sindoor in varanasi
छठ पर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बरेका सूर्य सरोवर पर 20 हजार से ज्यादा लोगों ने दिया अर्घ्य
बरेका कैंपस में सूर्य सरोवर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। यहां करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। ढोल नगाड़े, बैंड बाजे के साथ नाचते-गाते परिवार के साथ पहुंचीं व्रती महिलाओं ने सरोवर में खड़े होकर अर्घ्य देकर जीवन में सुख समृद्धि की कामना की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed