{"_id":"5ae43d324f1c1b84098b70f3","slug":"chaos-in-azamgarh-due-to-objectionable-comment-on-hazrat-sahab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से बिगड़े हालात, चौकी में लगाई आग, छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से बिगड़े हालात, चौकी में लगाई आग, छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ में सोशल साइट पर अभद्र धार्मिक टिप्पणी किए जाने से शनिवार को हालत बिगड़ गए। टिप्पणी को लेकर विरोध में उग्र भीड़ ने जमकर बवाल काटा। वहीं उपद्रवियों ने सरायमीर चौकी में आग लगा दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों की बढ़ती भीड़ देख पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के हलिए पुलिस को लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले छोडने पड़े। पुलिस ने 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया।
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
सरायमीर कस्बे के पठानटोला मुहल्ला निवासी उबैदुर्ररहमान ने शुक्रवार को सरायमीर थाने में कस्बे के नई बाजार मुहल्ला निवासी अमित कुमार साहू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप था कि सोशल साइट पर अमित साहू ने उनके धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। पुलिस केस दर्ज कर अमित साहू को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अमित का चालन करने के लिए लिखापढ़ी हो रही थी कि एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष कलीम जमई, नदीम, मुमताज कुरैशी के नेतृत्व में समुदाय विशेष के लोगों ने बाजार बंद कराना शुरू कर दिया। हजारों की संख्या में लोगों ने थाने का घेराव कर लिया और अमित के खिलाफ एनएसए लगाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम निजामाबाद बागीश शुक्ला, सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के अलावा फूलपुर, दीदारगंज और निजामाबाद थाने की पुलिस पहुंच गई। थाना परिसर में अभी अधिकारियों से बातचीत चल ही रही थी कि बाहर मौजूद भीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया।