फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दशहरा 2018ः इन तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे यूं ही नहीं काशी की दुर्गा पूजा मशहूर है

Thu, 18 Oct 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 18 Oct 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
celebration of durga puja 2018 in varanasi pandal and the decoration
varanasi - फोटो : अमर उजाला

शारदीय नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा स्थापना और पूजा पंडालों के बनावट के लिए मशहूर काशी में इस बार सब कुछ मां के ही रंग में रंगा है। इस वर्ष या नवरात्र के मौके पर अगल अलग थीम पर बने पंडालों की शोभा देखकर आप हैरान रह जाएंगे और आप भी चाहेंगे कि काशी की दुर्गा पूजा को अपनी नजर से निहार लें। तो आइए, तस्वीरों में काशी की मशहूर दूर्गा पूजा के दर्शन करें। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....
 
celebration of durga puja 2018 in varanasi pandal and the decoration
varanasi - फोटो : अमर उजाला

आखिर वो बेला आ ही गई। जगत जननी की अराधना को सज गए पूजा पंडाल। कहीं भूतनाथ हैं तो कहीं भगवान शंकर तो कहीं रुद्रावतार हनुमान जी। शहर के दुर्गा पंडालों में माता की प्रतिमा के साथ विभिन्न देवों के स्वरूप श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। 

 
celebration of durga puja 2018 in varanasi pandal and the decoration
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सप्तमी तिथि पर विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के दर्शन के लिए मां के पट खुल जाएंगे। इसके साथ ही शिव की नगरी काशी में चार दिवसीय नवरात्र मेले की धूम रहेगी। सोमवार की देर रात तक शहर के पंडालों में मां जगदंबा की प्रतिमाओं के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। गाते-बजाते हुए भक्त मां की प्रतिमाओं को लेकर पंडालों में पहुंच रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
celebration of durga puja 2018 in varanasi pandal and the decoration
varanasi - फोटो : अमर उजाला

माता के स्वागत के लिए बनाए गए पंडाल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पंडालों में कही लाइट एंड साउंड सिस्टम से महिषासुरमर्दिनी का स्वरूप सजाया जा रहा है तो कहीं अमरनाथ की झांकी। महंगाई, खेती और किसानों को केंद्रित करती हुई झांकियां भी इस बार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगी।

 
विज्ञापन
celebration of durga puja 2018 in varanasi pandal and the decoration
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह विधि विधान से मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा होगी। इसके साथ ही माता के दर्शन के लिए शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं का रेला निकल पड़ेगा। शहर के प्रसिद्व पंडाल हथुआ मार्केट, टाउनहाल, मच्छोदरी, गोल्डेन स्पोर्टिंग, भारत सेवाश्रम संघ, भेलूपुर, मंडुवाडीह, जगतगंज, राज सपोर्टिंग क्लब सहित कई अन्य स्थानों पर सजे भव्य पंडालों को देखने वालों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed