फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जौनपुर में प्रशासन ने रद्द किया सपना चौधरी का शो, आयोजकों की बढ़ी टेंशन, जानिए बड़ा कारण

Thu, 18 Oct 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Thu, 18 Oct 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary dance show canceled  by jaunpur administration
Sapna Choudhary

बिग बॉस फेम हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का 28 अक्टूबर को जौनपुर के जफराबाद में शो होना था, लेकिन उससे पहले ही उनके कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया। सपना चौधरी के डांस शो को लेकर प्रशासन ने पहले परमिशन दी थी मगर बीते दिनों फिर यह  परमिशन एसडीएम सदर ने निरस्त कर दिया। शो के आयोजकों की टेंशन बढ़ गई है क्योंकि भारी मात्रा में टिकट बेचे जा चुके हैं। वो अभी भी शो होने की उम्मीद में हैं और टिकट बेच रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
 
Sapna Choudhary dance show canceled  by jaunpur administration
sapna choudhary

 सम्राट एंड शिवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सपना डांस शो के कार्यक्रम की परमिशन एसडीएम सदर ने निरस्त कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 28 को पीसीएस की परीक्षा और चेहल्लुम के त्योहार की वजह से ऐसा निर्णय लिया गया है। यह दूसरा अवसर है जब सपना चौधरी का कार्यक्रम जौनपुर में निरस्त हो सकता है। 
 
Sapna Choudhary dance show canceled  by jaunpur administration
सपना चौधरी - फोटो : self
 
सपना चौधरी का कार्यक्रम जफराबाद क्षेत्र में 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे से 10 बजे रात तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने इसके लिए 200, 300, 500 और 1000 का टिकट बेच रहे हैं। मतापुर और टीवी हास्पिटल रोड पर टिकट बेचे जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary dance show canceled  by jaunpur administration
- फोटो : यूट्यूब

बीते दिनों अश्लीलता के खिलाफ जागरूकता संगोष्ठी में सपना चौधरी के डांस शो के बारे में वक्ताओं ने चर्चा किया। पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह ने अश्लीलता पर सवाल उठाया और कहा कि जौनपुर में ऐसे आयोजन नहीं होने चाहिए। उसी दिन देर शाम एसडीएम सदर ने परमिशन कैंसिल कर दिया। इसके पीछे उन्होंने कारण पीसीएस की परीक्षा और त्योहार बताया। जबकि परमिशन के दौरान उन्होंने इस विषय पर गौर क्यों नहीं किया।
 
विज्ञापन
Sapna Choudhary dance show canceled  by jaunpur administration
सपना चौधरी - फोटो : self

 माना जा रहा है कि विरोध के बाद सपना डांस शो का परमिशन निरस्त कर दिया गया है। सैकड़ों लोगों ने टिकट खरीद लिए है। सवाल यह उठता है कि क्या परमिशन निरस्त होने के बाद सपना डांस शो हो पाएगा या नहीं। वैसे आयोजक डांस शो कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed