फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि में बम-बम काशी की तस्वीरें: हर-हर महादेव के उद्घोष, रात से ही बाबा विश्वनाथ के दरबार के लिए लग गई थी कतार

Thu, 11 Mar 2021 11:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Mar 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
Bum bum kashi on Mahashivratri 2021: long queue of bhakts from night for kashi vishwanath darshan har har mahadev chants in varanasi
महाशिवरात्रि बनारस - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या से ही काशी बम-बम नजर आ रही है। भगवान शिव के भक्त वाराणसी में लंबी कतार लगाए हुए हैं। धीरे-धीरे काशी विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हैं। शिव शंभू के दर्शन के लिए बुधवार रात से ही कतार लगना शुरू हो गई थी। मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। वहीं, मणिकर्णिका घाट पर लोगों का हुजूम रात में ही उमड़ पड़ा था। सूर्योदय होते ही गंगा घाटों पर स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। देखें अगली स्लाइड्स...।

Bum bum kashi on Mahashivratri 2021: long queue of bhakts from night for kashi vishwanath darshan har har mahadev chants in varanasi
मणिकर्णिका घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला। - फोटो : अमर उजाला

बदला गया आरती का समय
काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाली नियमित आरती के समय में भी फेरबदल किया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंगला आरती 11 मार्च की सुबह 2:15 से 3:15 बजे तक हुई। सुबह 3:30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। वहीं मध्यान भोग आरती दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक होगी।

Bum bum kashi on Mahashivratri 2021: long queue of bhakts from night for kashi vishwanath darshan har har mahadev chants in varanasi

बाबा के स्पर्श दर्शन की अनुमति नहीं
महाशिवरात्रि पर भक्तों को बाबा के स्पर्श दर्शन की अनुमति नहीं दी गई है, केवल झांकी दर्शन ही मिल रहा है। गर्भगृह में भी प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चार प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। मैदागिन से आने वाले भक्त छताद्वार के 20 मीटर पहले से मंदिर चौक से मंदिर के पूर्वी गेट से दर्शन कर रहे हैं और उनकी वापसी मणिकर्णिका गली द्वार से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bum bum kashi on Mahashivratri 2021: long queue of bhakts from night for kashi vishwanath darshan har har mahadev chants in varanasi

वहीं गोदौलिया से आने वाले भक्त बांसफाटक, ढुंढिराज गणेश होते हुए पश्चिमी गेट से प्रवेश कर दर्शन कर कर रहे हैं। वीआईपी, सुगम दर्शन, दिव्यांगजन छताद्वार से प्रवेश कर मंदिर के दूसरे गेट से दर्शन कर उसी से वापस निकाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के लिए सरस्वती फाटक गली से मंदिर में दक्षिणी गेट से दर्शन का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
Bum bum kashi on Mahashivratri 2021: long queue of bhakts from night for kashi vishwanath darshan har har mahadev chants in varanasi

बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को दर्शन
श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए गुरुवार को पूरी रात मंदिर खुला रहेगा और चार पहर की विशेष आरती होगी। भगवान शिव की नगरी काशी में महाशिवरात्रि की झलक दिख रही है। मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed