फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bulldozer Baba: देश के हर हिस्से में लकड़ी के बुलडोजर बाबा की मांग, बनारस के कारोबारी को चार राज्यों से मिले ऑर्डर

Mon, 23 May 2022 12:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 May 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
bulldozer baba wooden toy demand in every part of india country varanasi businessman got orders from four states
लकड़ी के बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

सियासत में नाम कमाने के बाद बुलडोजर अब खिलौने की दुनिया में भी नाम कमाने लगा है। लकड़ी के नायाब खिलौनों के लिए मशहूर बनारस के बाजार में जल्दी ही बुलडोजर बाबा नाम का खिलौना धूम मचाएगा। देश के कई राज्यों से बुलडोजर बाबा नाम के खिलौने के 20 हजार आर्डर बनारस के कारोबारी को प्राप्त हुए हैं।

ये आर्डर चार शहरों दिल्ली, मुंबई, जयपुर और बंगलूरू से प्राप्त हुए हैं। खिलौना कारोबारी बिहारी लाल अग्रवाल के मुताबिक बनारस निर्मित खिलौनों की मांग न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी है। ऑर्डर इतने हैं कि अगले चार माह तक के ऑर्डर को पूरा करने के लिए कर्मचारियों को अतिरिक्त काम करना पड़ रहा है। फिलहाल लकड़ी के बुलडोजर बाबा बनाने के काम में करीब 20 अतिरिक्त कारीगरों को काम पर लगाया गया है।

bulldozer baba wooden toy demand in every part of india country varanasi businessman got orders from four states
खिलौने की दुनिया में नाम कमा रहा बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
खिलौना कारोबारी के मुताबिक, लकड़ी के उत्पाद प्रकृति के लिए नुकसानदेह नहीं होते लिहाजा इसकी मांग अधिक है। मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
 
bulldozer baba wooden toy demand in every part of india country varanasi businessman got orders from four states
खिलौने की दुनिया में नाम कमा रहा बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
प्राकृतिक रंगों का करते हैं प्रयोग
बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कारीगर रंगों को चढ़ाने में सावधानी बरतते हैं। खिलौनों पर केमिकल युक्त रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों को सावधानी पूर्वक इस्तेमाल किया जाता है। खिलौनों की शाइनिंग बढ़ाने के लिए भी खास तरह के केमिकल का लेपन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bulldozer baba wooden toy demand in every part of india country varanasi businessman got orders from four states
खिलौने की दुनिया में नाम कमा रहा बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

हाल के दिनों में बुलडोजर की डिमांड जबरदस्त बढ़ी है। अब बच्चे कार या ट्रक-ट्रैक्टर नहीं बल्कि बाबा का बुलडोजर मांगते हैं। यही नहीं, बच्चे वैसा बुलडोजर चाहते हैं जो 360 डिग्री घूमे, चले, आवाज करे साथ ही तोड़फोड़ भी करे। इसी हिसाब से खिलौने के निर्माता भी नए-नए मॉडल बनाने लगे हैं।

विज्ञापन
bulldozer baba wooden toy demand in every part of india country varanasi businessman got orders from four states
काठ पर उकेरा विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम की अनुकृति की सबसे खास
बनारस आने वाला हर पर्यटक अपनी यादों में काशी विश्वनाथ धाम को सहेज लेना चाहता है। लिहाजा काशी विश्वनाथ की अनुकृति पर्यटकों की चहेती बनकर उभरी है। पर्यटक लकड़ी के अलावा धातु की अनुकृति की भी मांग कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed