{"_id":"5b2139784f1c1b6c4d8b65ac","slug":"bride-refuse-to-marriage-with-groom-in-bhadohi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जयमाल के समय दु्ल्हन ने शादी करने से किया इंकार, दूल्हे के लिए बोली ये तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयमाल के समय दु्ल्हन ने शादी करने से किया इंकार, दूल्हे के लिए बोली ये तो...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
bride
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की के दरवाजे पर बारात पहुंची। बारातियों के नाश्ता आदि करने के बाद धार्मिक रीति-रिवाज से द्वार पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। नाच-गाने के कार्यक्रम के साथ सब ठीक-ठाक चल रहा था। मंगल गीत गाए जा रहे थे। इसके बाद जयमाल के लिए पहुंची दु्ल्हन ने अचानक शादी करने से इंकार कर दिया। मौके पर मौजूद सभी लोग यह सुनकर स्तब्ध रह गए। आगे की स्लाइड्स में जानें मामला...
bride
यूपी के भदोही में सुरियावां क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को जौनपुर जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव से बारात आई थी। बारात आने के बाद क्रम से सभी कार्यक्रम संपन्न हो रहे थे। जब जयमाल की बारी आई तो दुल्हन स्टेज पर पहुंची और दूल्हे को देखते ही बोली मैं इस लड़के से शादी नहीं करूंगी।
bride
जब लोगों ने दुल्हन से इस बात का कारण पूछा तो वह बोली कि दूल्हा काला है। सारी रात मान-मनौव्वल का दौर चला, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
bride groom hands
रात में कोई हल न निकला तो सुबह दोनों पक्ष सुरियावां थाने पहुंच गए। थाने पर लंबी पंचायत चली, लेकिन दुल्हन की जिद के आगे किसी की एक न चली।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
प्रभारी निरीक्षक सुरियावां संजय राय ने दोनों पक्षों के खर्च का लेन-देन कराकर मामले को शांत कराया। इसके बाद बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई। बारात बिना दुल्हन के लौट जाने की घटना की क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।