{"_id":"5b252a214f1c1b254d8b6cbd","slug":"bride-ran-away-from-wedding-party-without-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारात के दौरान हुई ऐसी घटना, बारातियों के साथ भाग निकला बिन ब्याहा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात के दौरान हुई ऐसी घटना, बारातियों के साथ भाग निकला बिन ब्याहा दूल्हा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
भारतीय दूल्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में एक अलग तरीके का मामला सामने आया है। यहां पर एक बारात के दौरान ऐसी घटना घटी। जिसका किसी को भी अंदाजा नहीं होगा। इसके बाद तो हड़कंप मच गया। इसके साथ ही बिन ब्याहे दूल्हे सहित बारातियों को भागना पड़ा। आगे की स्लाइड्स में जाने मामला...
groom
बदलापुर थाना क्षेत्र के पूरा मुकुंद गाव निवासी पारसनाथ ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मेरे बेटे मंदीप कुमार की शादी बक्शा थाना क्षेत्र के बेलहटा गाचतव निवासी खोवालाल के घर अनीता से तय हुई थी। शुक्रवार की शाम बारात समय से पहुंच गई। द्वारचार से पूर्व जलपान का कार्यक्रम चल रहा था।
knife
आरोप है कि तभी खोवा लाल के घर के लोग पहुंचे और दूल्हा बदल जाने का आरोप लगाकर बारातियों की पिटाई शुरू कर दिए। घरातियों द्वारा बारातियों की पिटाई होते देख घर का पड़ोसी गूंगा चंदन (24) पहुंकर छुड़ाने लगा। तभी बारातियों ने चंदन के पेट में हत्या की नीयत से चाकू घोंप दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
wedding chaos
इसके बाद तो भगदड़ मच गई। दूल्हा बिन ब्याहे बारातियों के साथ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
शनिवार की सुबह पारस की तहरीर पर पुलिस ने बेलहटा निवासी रामबचन, रामनयन, मिठाई लाल, पप्पू गौतम तथा एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।