फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस में चला पीएम मोदी का जादू, भगवा रंग में रंगी काशी

Sun, 12 Mar 2017 12:35 PM IST
amar ujala.com/presented by उत्पल कांत
amar ujala.com/presented by उत्पल कांत Updated Sun, 12 Mar 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
bjp supporters are start celebration after election counting
lahar - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। रुझानों में भाजपा को जैसे-जैसे बढ़त मिलती जा रही है वैसे-वैसे भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ भाजपा समर्थकों में जोश का माहौल है। पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी मोदीमय हो गया है। मोदी मोदी के नारे लग रहे। कार्यकर्ताओं ने लड्डू भी बांटने शुरु कर दिए हैं। वाराणसी में हर ओर जीत का जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा की महिला विंग के साथ मुस्लिम महिलाएं भी जश्न के महौल में।
bjp supporters are start celebration after election counting
lahar - फोटो : अमर उजाला
एग्जिट पोल की तरह ही परिणाम आने पर हर भाजपा कार्यकर्ता उत्सव मना रहा है। भाजपा और मोदी के नारे हर ओर सुनाई दे रहा है। मतगणना स्थल पहड़िया मंडी के बाहर भाजपा समर्थकों की भीड़ जुट गई है।
bjp supporters are start celebration after election counting
lahar - फोटो : अमर उजाला


जो लोग अपने टीवी सेट्स से चिपके थे वो अब अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। यहां गली से लेकर चौराहों तक ‘मोदी’-‘मोदी’ के नारे लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp supporters are start celebration after election counting
lahar - फोटो : अमर उजाला
एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि जो कहते थे कि देश में कोई नरेंद्र मोदी लहर नहीं है, उन्हें ये जश्न देखना चाहिए। जनता विकास के मुद्दों पर भाजपा के साथ आई है। यह जीत एतिहासिक साबित होने वाली है। प्रदेश के हालात बदलने बाले हैं।
विज्ञापन
bjp supporters are start celebration after election counting
lahar - फोटो : अमर उजाला

बनारस की आठ सीटों पर से सात में भाजपा आगे चल रही है। यही हाल पूर्वांचल के अधिकतर जिलों का है। बलिया, सोनभद्र में भी जश्न का महौल है। बीजेपी की सरकार बनने की खुशी से पार्टी कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे हैं। यूपी में ये बीजेपी की सबसे बड़ी जीत हो सकती है। यहां केवल और केवल नरेंद्र मोदी फैक्टर का जादू चला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed