फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम के आने से पहले काशी पहुंची कमल संदेश बाइक

Tue, 20 Dec 2016 07:42 PM IST
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला,वाराणसी
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 20 Dec 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
BJP also distribute bikes in varanasi
कार्यकर्ताओं को बांटी जाएगी बाइक - फोटो : अमर उजाला

पीएम आगमन से पूर्व कमल संदेश यात्रा की बाइक काशी पहुंच गई है। मंगलवार को बाइक का फोटो और वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। इस दौरान यह भी चर्चा रही कि भाजपा की ओर से बाइक बांटी जा रही है। हालांकि ऐसा नहीं था, सुद्धीपुर शिवपुर स्थित टीवीएस शोरूम के गोदाम में बाइक तैयार हो रही थी। इस दौरान पास के पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भी डलवाया जा रहा था। इस दौरान किसी ने फोटो और वीडियो वायरल कर दी थी।

BJP also distribute bikes in varanasi
भाजपा की बाइक "रथ"

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के ठीक बाद काशी क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को 300 बाइक बांटेगी । ये कार्यकर्ता बाइक से विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और केंद्रीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे।

 

BJP also distribute bikes in varanasi
काशी क्षेत्र के 15 जिलों के 72 विधानसभाओं में बंटेगी बाइक - फोटो : अमर उजाला

पूरे प्रदेश में 1650 बाइक पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को देने के लिए खरीदी गई है। काशी प्रांत के 15 जिलों के 72 विधानसभाओं में इन बाइक को देना है। एक विधानसभा में चार बाइक कार्यकर्ताओं को दी जाएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP also distribute bikes in varanasi
पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को बांटी जाएगी बाइक - फोटो : अमर उजाला

इस बारे में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि 22 को पीएम का कार्यक्रम बीतने के बाद बांटी जाएगी। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि बाइक नहीं आने के कारण 18 दिसंबर का कार्यक्रम स्थगित किया गया था। इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में चार कार्यकर्ता को बाइक दी जाएगी। काशी 72 विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से 300 बाइक आई है।

विज्ञापन
BJP also distribute bikes in varanasi
बाइक के आगे दो छोटा लाउडस्पीकर लगाया गया - फोटो : अमर उजाला

पहले यह कमल संदेश बाइक यात्रा 18 दिसंबर को निकाली जानी थी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को देखते हुए इसे टाल दिया गया है। इस यात्रा को केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे रवाना करने वाले थे।  उधर, इस मामले पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों का काम आपत्ति करना है। पार्टी के पास बाइक खरीदने का पूरा रिकार्ड है और इसकी किसी से भी जांच कराई जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed