फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूले बिसरे खेल: नौ स्पर्धाओं में 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, इनमें 5 साल की बिटिया से 97 साल के बुजुर्ग भी

Mon, 10 Mar 2025 03:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 10 Mar 2025 03:29 PM IST
सार

Bhule Bisre Khel : अमर उजाला के भूले बिसरे खेल में 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 5 साल की बिटिया से लेकर 97 साल के बुजुर्ग भी शामिल रहे। 

विज्ञापन
Bhule Bisre Khel 400 players participated in nine events in varanasi
भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की अनूठी मुहिम के तहत रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत ग्राउंड पर भूले बिसरे खेल का अलग-अलग रंग दिखा। नौ स्पर्धाओं में 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें बेटियों की संख्या अच्छी रही। नींबू और बोरा दौड़ का मुकाबला आकर्षक रहा। 

Bhule Bisre Khel 400 players participated in nine events in varanasi
भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
नींबू दौड़ में 5 साल की बिटिया सहित 97 साल के बुजुर्ग एक साथ दौड़े और श्रेष्ठता साबित की। 97 साल के तिलकराज कपूर भी नींबू दौड़ का हिस्सा बने। धोती-कुर्ता में आए संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भी नींबू दौड़ में किस्मत आजमाई। रस्साकसी, कुश्ती और कबड्डी में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Bhule Bisre Khel 400 players participated in nine events in varanasi
भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
भूले बिसरे खेल का शुभारंभ संस्कृत विवि के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ एस चनप्पा ने किया। साथ ही खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhule Bisre Khel 400 players participated in nine events in varanasi
भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
अतिथियों ने कहा कि मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की दुनिया से बाहर आकर खेल-कूद में व्यस्त होना अच्छा है। नौ तरह की स्पर्धाएं हो रही हैं। जो खेल हम बचपन में खेला करते थे, वही अब नए अंदाज में खेले जा रहे हैं। यह देखकर अच्छा लग रहा। 
विज्ञापन
Bhule Bisre Khel 400 players participated in nine events in varanasi
भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सीडीओ हिमांशु नागपाल, भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी, भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र राय व बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो सौरभ सिंह भी ग्राउंड पर पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही कहा कि ऐसी मुहिम से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed