फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘स्वच्छाग्रह’ : काशी के सौंदर्य और संस्कृति को नया कलेवर दे रहे BHU के ये छात्र

Tue, 20 Feb 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 20 Feb 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
BHU these student gives new height of cultute and beauty of kashi
painting - फोटो : अमर उजाला
 काशी का सौंदर्य, कला, संस्कृति की छटा यहां के घाट और सड़कों पर अपने अद्भुत कलेवर में दिखने को तैयार है। ‘स्वच्छाग्रह’ में शिव की नगरी को नया रूप देने की तैयारी हो गई है। इसे मूर्त रूप दे रहे हैं बीएचयू दृश्य कला संकाय के प्रोफेसरों के नेतृत्व में 120 हुनरमंद छात्र।  आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
BHU these student gives new height of cultute and beauty of kashi
painting - फोटो : अमर उजाला

संस्कृति मंत्रालय की ओर से महात्मा गांधी की याद में ‘स्वच्छाग्रह : बापू को कार्यांजलि’ परियोजना की शुरुआत काशी में की जा रही है। इसके तहत 21-22 को दशाश्वमेध घाट पर सांस्कृतिक संध्या ‘रस बनारस’ का आयोजन किया गया है, वहीं इस परियोजना के तहत काशी के कुछ हिस्सों को नया रूप देने की कोशिश की गई है। इसमें शहर को काशी दर्शन की अमिट छाप से सजाया जाएगा।

 
BHU these student gives new height of cultute and beauty of kashi
painting - फोटो : अमर उजाला
 इसके लिए बीएचयू दृश्य कला संकाय के 120 छात्रों की टीम पिछले एक सप्ताह से काम कर रही है। मंगलवार तक इस काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।  प्रोजेक्ट के तहत बीएचयू के छात्र 50 से अधिक इंस्टॉलेशन (कलाकृतियां) बना रहे हैं। इसमें कहीं रंगों का समायोजन दिखेगा तो कहीं पत्थरों को तराश कर बेहतरीन कृति पेश की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BHU these student gives new height of cultute and beauty of kashi
painting - फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट पर पत्थरों के बने दस अश्व देखने को मिलेंगे जो कि दशाश्वमेध घाट के नाम को दर्शाएंगे। यहां आकाशदीप और कार्तिक पूर्णिमा के उत्सव का भी रंग पेंटिंग के रूप में दिखेगा। वहीं, दूसरी ओर शिवपुर स्थित तिराहे पर नंदी भगवान शंकर की नगरी काशी में लोगों को स्वागत करते नजर आएंगे। 

 
विज्ञापन
BHU these student gives new height of cultute and beauty of kashi
painting - फोटो : self
शिवपुर तिराहे पर ही करीब आधा किलोमीटर तक विजुअल आर्ट्स के इन छात्रों द्वारा बनाए गए इंस्टॉलेशन लगाए जाएंगे। 30 से 30 फीट चौड़े इन इंस्टॉलेशन में काशी के प्रमुख मंदिरों, घाट, गलियों के अलावा रामनगर की रामलीला, संत कबीर, रैदास, तुलसीदास विविध रंगों से सजे कैनवास पर नजर आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed