फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BHU: रात के अंधेरे में छात्राओं पर लाठीचार्ज, तस्वीरें रूह कंपाने वाली

Mon, 25 Sep 2017 10:46 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Mon, 25 Sep 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
BHU student movement police lathi charge late night
bhu - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में शांतिप्रिय ढंग से धरना दे रहे छात्र शनिवार रात 12 बजे के बाद पुलिस को उपद्रवी लगने लगे। पुलिस ने लाठी भांजी तो किसी को नहीं छोड़ा। छात्रों  को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आंसू गैस के गोले दागे और और 18 राउंड हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने घटना को कवर करने गए पत्रकारों को भी दौड़ा दौड़ा कर पिटा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
BHU student movement police lathi charge late night
bhu - फोटो : अमर उजाला

छात्रा के साथ छेड़खानी के विरोध में दो दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन के बाद शनिवार की देर रात बीएचयू परिसर सुलग उठा। रात 10 बजे वीसी आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों पर सुरक्षा गार्डों और पुलिस ने लंकागेट, महिला महाविद्यालय के सामने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें आधा दर्जन छात्रों को चोटें आईं। 
 
BHU student movement police lathi charge late night
bhu - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद छात्रों का गुस्सा बेकाबू हो गया। लाठीचार्ज के जवाब में छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे कुछ सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गए। रात 12.15 पर हॉस्टल से ताबड़तोड़ आठ पेट्रोल बम फेंके गए। हॉस्पिटल में घुसकर पथराव किया, इससे मरीजों-तीमारदारों में भगदड़ मच गई। लंका चौराहे पर पुलिस कर्मियों को छात्रों ने दौड़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BHU student movement police lathi charge late night
bhu - फोटो : अमर उजाला
सिंहद्वार के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को आग लगा दी, पुलिस बूथ उखाड़ दिया। 23 थानों की फोर्स, एक दर्जन बज्र वाहन और पांच कंपनी पीएसी परिसर में बुला ली गई। पूरी घटना में बीएचयू प्रशासन की घोर लापरवाही मानी जा रही है। उधर, तनाव को देखते हुए विश्वविद्यालय में 2 अक्तूबर तक के लिए अवकाश कर दिया।
 
विज्ञापन
BHU student movement police lathi charge late night
bhu - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले एलबीएस हॉस्टल के पास जहां छात्रों ने कुलपति की हठवादिता के खिलाफ पीएम मोदी की होर्डिंग्स में आग लगा दी थी। परिसर में खड़ी तीन स्कूटी भी फूंक दी। उधर, घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे और और 18 राउंड हवाई फायरिंग भी की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed