फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू प्रोफेसर आत्महत्या: प्रमोशन न होने की वजह भी आ रही सामने, दो महिला शिक्षक पहले भी उठा चुकी हैं ये कदम

Tue, 20 Jul 2021 10:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Jul 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
BHU professor suicide case: promotion is Reason for taking decision to commit suicide by Dr kiran singh
बीएचयू में महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने आग लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की महिला प्रोफेसर किरन सिंह के आत्महत्या मामले में प्रमोशन न होना भी एक वजह भी सामने आ रही है। आत्महत्या के बाद सोमवार को उनके आवास के बाहर मौजूद लोग इस बात की भी चर्चा करते रहे कि कुछ दिनों पहले ही जब प्रोफेसरों के प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही थी तो उनका भी प्रमोशन होना था। किन्हीं कारणों से डॉ. किरन का प्रमोशन नहीं हो पाया और वह एसोसिएट प्रोफेसर पद पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही थीं। विभाग के अनुसार प्रोफेसर न बनने की वजह से भी वह अवसादग्रस्त चल रही थी। इसके अलावा कुछ लोग शारीरिक अस्वस्थता की भी चर्चा करते नजर आए। देखें अगली स्लाइड्स...।

BHU professor suicide case: promotion is Reason for taking decision to commit suicide by Dr kiran singh
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

अपने आवास पर की आत्महत्या
बीएचयू के विज्ञान संस्थान के मालीक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरन सिंह ने सोमवार को परिसर स्थित अपने आवास पर आग लगाकर जान दे दी। आग कितनी भयावह थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धुएं का निशान छतों पर हैं।

BHU professor suicide case: promotion is Reason for taking decision to commit suicide by Dr kiran singh
बीएचयू प्रोफेसर। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार स्टोर रूम में रखी कॉपी किताबों को देखने के बाद कागजों को चिता की तरह सजाया हुआ नजर आ रहा था। यहां अधिक मात्रा में कागज होने की वजह से ही आग लगाने के बाद उसकी लपटें भी अधिक दिख रही थी। अब सभी की नजरें पुलिस की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
BHU professor suicide case: promotion is Reason for taking decision to commit suicide by Dr kiran singh

भाई ने भी की आत्महत्या
डॉ. किरन सिंह के भाई प्रशांत ने भी पिछले साल जनवरी में आत्महत्या कर ली थी। सिकरौल में रहने वाले प्रशांत ने कचहरी में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर जान दे दी थी। इसके अलावा डॉ. किरन के पिता की भी मौत हो चुकी है। बड़ा भाई अमेरिका में इंजीनियर हैं। इधर बीएचयू में डॉ. किरन के आवास पर इस बात की चर्चा भी रही कि केवल भाई ही नहीं बल्कि पिता ने भी आत्मदाह कर लिया था।

विज्ञापन
BHU professor suicide case: promotion is Reason for taking decision to commit suicide by Dr kiran singh
डॉ. किरन सिंह के आवास पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

दो महिला शिक्षक पहले भी कर चुकी हैं आत्महत्या
बीएचयू में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरन सिंह के आत्महत्या करने से पहले भी दो महिला शिक्षक इसी तरह का कदम उठा चुकी हैं। बीएचयू से ही जुड़े डीएवी कॉलेज में महिला प्रोफेसर ने बीते 2 अप्रैल 2019 को बैजनत्था स्थित एक अपार्टमेंट में पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। इसके पहले जुलाई 2014 में नरिया (गोपाल कुंज) में रहने वाली बीएचयू में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसके पति भी बीएचयू प्रोफेसर थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed