{"_id":"60f5cc586431631e9834b718","slug":"bhu-professor-suicide-case-pyre-of-waste-papers-seen-at-incident-her-brother-has-also-committed-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीएचयू की महिला प्रोफेसर ने की आत्मदाह: घटना स्थल पर दिखी रद्दी कागजों की चिता, भाई भी कर चुका है आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू की महिला प्रोफेसर ने की आत्मदाह: घटना स्थल पर दिखी रद्दी कागजों की चिता, भाई भी कर चुका है आत्महत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:09 AM IST
सार
बीएचयू के विज्ञान संस्थान के मालीक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरन सिंह ने सोमवार को परिसर स्थित अपने आवास पर आग लगाकर जान दे दी। आग कितनी भयावह थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धुएं का निशान छतों पर हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बीएचयू में महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने आग लगाकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीएचयू के विज्ञान संस्थान के मालीक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरन सिंह ने सोमवार को परिसर स्थित अपने आवास पर आग लगाकर जान दे दी। आग कितनी भयावह थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धुएं का निशान छतों पर हैं। पुलिस के अनुसार स्टोर रूम में रखी कॉपी किताबों को देखने के बाद कागजों को चिता की तरह सजाया हुआ नजर आ रहा था। यहां अधिक मात्रा में कागज होने की वजह से ही आग लगाने के बाद उसकी लपटें भी अधिक दिख रही थी। अब सभी की नजरें पुलिस की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
डॉ. किरन सिंह के भाई प्रशांत ने भी पिछले साल जनवरी में आत्महत्या कर ली थी। सिकरौल में रहने वाले प्रशांत ने कचहरी में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर जान दे दी थी। इसके अलावा डॉ. किरन के पिता की भी मौत हो चुकी है। बड़ा भाई अमेरिका में इंजीनियर हैं। इधर बीएचयू में डॉ. किरन के आवास पर इस बात की चर्चा भी रही कि केवल भाई ही नहीं बल्कि पिता ने भी आत्मदाह कर लिया था।
2 of 7
बीएचयू में महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने आग लगाकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरन के इस खौफनाक कदम को लेकर उनके विभाग के शिक्षकों के साथ ही जानने वाले लोग बहुत निराश हैं। बताया जा रहा है कि भाई की मौत पिछले साल जनवरी 2020 में ही हुई थी। दो भाई और एक बहन में छोटा भाई तो पहले चला गया था, पिता भी आरपीएफ में बड़े पद पर थे।
3 of 7
सरोजनी नायडू हॉस्टल की एडमिन वार्डन थी डॉ. किरन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को उनके आवास के बाहर मौजूद लोग इस बात की भी चर्चा करते रहे कि कुछ दिनों पहले ही जब प्रोफेसरों के प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही थी तो उनका भी प्रमोशन होना था। किन्हीं कारणों से डा. किरन का प्रमोशन नहीं हो पाया और वह एसोसिएट प्रोफेसर पद पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही थी। विभाग के अनुसार प्रोफेसर न बनने की वजह से भी वह अवसादग्रस्त चल रही थी। इसके अलावा कुछ लोग शारीरिक अस्वस्थता की भी चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी दो महिला शिक्षक कर चुकी हैं आत्महत्या
4 of 7
डॉ. किरन सिंह के आवास पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरन सिंह के आत्महत्या करने से पहले भी दो महिला शिक्षक इसी तरह का कदम उठा चुकी हैं। बीएचयू से ही जुड़े डीएवी कॉलेज में महिला प्रोफेसर बीते 2 अप्रैल 2019 को बैजनत्था स्थित एक अपार्टमेंट में पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। इसके पहले जुलाई 2014 में नरिया (गोपाल कुंज) में रहने वाली बीएचयू में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसके पति भी बीएचयू प्रोफेसर थे।
विज्ञापन
5 of 7
फारेसिंक टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्र किया।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार घटना के वक्त डॉ. किरन सिंह के पति विवेक सिंह बाहर गए थे और घर में मौजूद 11 साल की बेटी स्वयंप्रभा उर्फ एनी ने धुआं उठता देखा तो हॉस्टल में मौजूद लोगों को सूचना दी। जब तक लोग पहुंचे उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी, बीएचयू विज्ञान संकाय प्रमुख सहित बड़ी संख्या में संस्थान के शिक्षक भी आवास पर पहुंच गए। उधर फारेसिंक टीम ने आवास पर पहुंचकर जांच कर घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्र किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।