फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकबार फिर बीएचयू में जमकर बवाल, दर्जनों वाहनों के शीशे तोड़े, स्कूल बस में लगाई आग

Thu, 21 Dec 2017 01:56 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 21 Dec 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
BHU outrage and chaos once again
bhu - फोटो : अमर उजाला
महामना की बगिया यानी बीएचयू बुधवार को एक बार फिर अशांत हो गया। एक छात्र की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे कैंपस में उत्पात मचा। उपद्रवी छात्रों के कारण पूर कैंपस में दहशत का माहौल हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
BHU outrage and chaos once again
bhu - फोटो : अमर उजाला
बिरला छात्रावास में रहने वाले छात्र आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने मेन गेट  पर पथराव के साथ ही कैंपस में जगह-जगह खड़ी मरीजों, तीमारदारों, प्रोफेसरों, चिकित्सकों की करीब 100 गाड़ियों, विश्वनाथ मंदिर के पास दुकानों, स्टेट बैंक की एटीएम में तोड़फोड़ किया।
 
BHU outrage and chaos once again
bhu - फोटो : अमर उजाला
आशुतोष को पुलिस ने बीते माह में आईआईटी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के विरोध के दौरान मारपीट, कैमरा लूटने, लैपटॉप तोड़ने सहित अन्य आरोपों में दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया। इधर जैसे ही छात्रों को इसकी जानकारी हुई तो वह छात्रावास के निकलकर मुख्य द्वार के पास पहुंच गए। शाम करीब साढ़े तीन बजे छात्रों ने मेन गेट बंद कर लिया और नारेबाजी करने लगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
BHU outrage and chaos once again
bhu - फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर गेट के बाहर भारी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई लेकिन बिना विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुमति के वह अंदर नहीं जाने को तैयार हुए। करीब आधे घंटे बाद छात्रों ने पहले गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, उसके बाद तोड़फोड़ करते हुए एमएमवी चौराहा, सर सुंदर लाल अस्पताल गेट, चिकित्सा अधीक्षक आफिस के रास्ते में जो भी वाहन खड़े मिले उसमें जमकर तोड़फोड़ किया। 
विज्ञापन
BHU outrage and chaos once again
bhu - फोटो : अमर उजाला
 इससे वहां दहशत का माहौल रहा, जो जहां पाया वहीं सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगा। इस बीच कुछ छात्र विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दुकानों, एटीएम में तोड़फोड़ करने लगे तो कुछ छात्र एनसीसी ऑफिस के पास पहुंचकर पहले नरिया गेट अंदर से बंद कर दिया बाद में कैंपस से गेट की तरफ जारी रही दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस में आग लगा दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed