फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर का शिलान्यास करने बलिया पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक सुरेंद्र सिंह पर बरसाए फूल, देखें तस्वीरें

Sun, 25 Oct 2020 12:01 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 25 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP State President arrives to lay the foundation stone of the temple, showers flowers on MLA Surendra Singh
कार्यक्रम में भाजपा विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह द्वारा फूल बरसाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिले के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के कठौड़ा गांव का है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यहां श्रीकृष्ण कृपा धाम के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।  

दो दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैरिया के दुर्जनपुर गांव में कोटा आवंटन की खुली बैठक में एक व्यक्ति की हत्या के आरोपी का पक्ष लेने के सवाल पर पत्रकारों से कहा था कि विधायक सुरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

BJP State President arrives to lay the foundation stone of the temple, showers flowers on MLA Surendra Singh
कार्यक्रम में भाजपा विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को सिकंदरपुर क्षेत्र के कठौड़ा गांव में श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर का शिलान्यास होना था। यह आयोजन भाजपा विधायक संजय यादव की ओर से किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

BJP State President arrives to lay the foundation stone of the temple, showers flowers on MLA Surendra Singh
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

इस कार्यक्रम में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रविंद्र कुशवाहा, संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के साथ विधायक सुरेंद्र सिंह भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP State President arrives to lay the foundation stone of the temple, showers flowers on MLA Surendra Singh
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

भूमि पूजन के बाद इन सभी नेताओं ने मंच साझा किया। इस दौरान ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विधायक सुरेंद्र सिंह पर फूलों की वर्षा की। इसका वीडियो वहां मौजूद लोगों के मोबाइल में कैद हो गया जिसे उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मंच से उतरने के बाद जब प्रदेश अध्यक्ष से मीडिया के लोगों ने बात करने का प्रयास किया तो वे बिना कुछ बोले अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
 
विज्ञापन
BJP State President arrives to lay the foundation stone of the temple, showers flowers on MLA Surendra Singh
कार्यक्रम में भूमि पूजन करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

दो दिन पहले नोटिस देने की कही थी बात
बैरिया के दुर्जनपुर गांव में कोटा आवंटन की खुली बैठक में एक व्यक्ति की हत्या के आरोपी का पक्ष लेने पर दो दिन पहले लखनऊ में पत्रकारों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया था कि विधायक सुरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि विधायक सुरेंद्र सिंह नोटिस मिलने की बात से लगातार इंकार करते रहे। उनकी इस बात को तब बल भी मिला जब प्रदेश अध्यक्ष ने उनके साथ न सिर्फ मंच साझा किया बल्कि उन पर फूल भी बरसाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed