{"_id":"5b90eeef867a557f015d14f3","slug":"bharat-bandh-effects-many-places-at-purvanchal-protest-is-going-on","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी कानून के विरोध में भारत बंद का पूर्वांचल में ऐसा रहा हाल, तस्वीरों के जरिए जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी कानून के विरोध में भारत बंद का पूर्वांचल में ऐसा रहा हाल, तस्वीरों के जरिए जानिए
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी-एसटी कानून के विरोध में भारत बंद के आह्वान का पूर्वांचल में खासा असर रहा। सरकार के निर्णय के खिलाफ सभी दस जिलों में लोग सुबह से ही सड़कों पर उतर गए और जगह-जगह बाजार बंद कराया। जुलूस निकाल कर नारेबाजी की गई। बलिया, जौनपुर और सोनभद्र में हालात बेकाबू रहे। बलिया में पुलिस को लाठीचार्ज और फायरिंग तक करनी पड़ी। वहीं जौनपुर में समर्थकों ने ट्रेन रोक दी। पुलिस ने विरोध कर रहे 220 लोगों को हिरासत में लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
varanasi
- फोटो : amar ujala
बलिया में बंद समर्थकों ने रोडवेज डिपो के काउंटर का जाली तोड़ दी। चिलकहर में लोगों ने सिर मुड़वा कर विरोध जताया और चक्का जाम किया। जाम छुड़वाने के लिए पुलिस को पहले लाठीचार्ज और फिर हवाई फायरिंग करनी पड़ी। जवाब में बंद समर्थकों ने भी पत्थरबाजी कर पुलिस की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बैरिया में बंद समर्थकों की पत्थरबाजी में तीन लोग घायल हो गए।
bharat bandh
- फोटो : amar ujala
सोनभद्र में राबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल और धर्मशाला चौक के पास दुकानें बंद करवाने को लेकर दुकानदारों में कहासुनी और हाथापाई हुई। कुछ दुकानों में तोडफ़ोड़ भी की गई। पुलिस 70 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई। मऊ में विरोध हुआ लेकिन माहौल शांत ही रहा। गाजीपुर में भी बंदी का असर रहा। व्यापारियों संग अधिवक्ता भी बंद के समर्थन में उतर गए। आजमगढ़ में भी बंद को भरपूर समर्थन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
वहीं जौनपुर में बंद समर्थकों ने सिंगरामऊ के हरपालगंज में फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन रोकी गई। बदलापुर में लखनऊ-वाराणसी मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। कई जगहों से तोड़फोड़ की भी सूचना है। भदोही और मिर्जापुर में बंद का असर दिनभर रहा। वहीं चंदौली में सकलडीहा क्रासिंग के समीप रेलवे ट्रैक जाम किया गया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
अनुग्रह नरायन रोड, सासाराम, कुम्हउ, नवीनगर रोड, चंदौली में यात्री ट्रेन और मालगाड़ी को रोक कर प्रदर्शन किया गया। वाराणसी में हाईवे से लेकर डीएम पोर्टिको तक प्रदर्शन हुआ। बाबतपुर में पुलिस से प्रदर्शनकारियों की जमकर झड़प हुई, बीएचयू हैदराबाद गेट पर चक्काजाम किया गया। वाराणसी में बंद का समर्थन कर रहे 150 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।